पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी करती है। इसमें कुल 40 नाम शामिल हैं। पहले नंबर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, मंत्री फिरहाद हकीम, नेता सुब्रत बक्शी, कल्याण बनर्जी और कई दिग्गज नेताओं को भी इस लिस्ट में शामिल किया है।
प्रचारकों की सूची में कई महिलाओं और मुस्लिम नेताओं को शामिल किया गया है। प्रतीक उर रहमान जो पिछले महीने ही CPI (M) को छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे, वह भी चुनाव प्रचार में नजर आएंगे। इसके अलावा मुशर्रफ हुसैन को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
सुब्रत बक्शी, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सायोनी घोष, दीपक अधिकारी, श्रीकांत महतो, आदिति मुंशी, कोयल मल्लिक, बाबुल सुप्रियो, प्रतिमा मंडल, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, देवांगशु भट्टाचार्य स्नेहसीश चक्रवर्ती, जयप्रकाश मजूमदार और कुणाल घोष को भी शामिल किया गया है।
कई सितारों के नाम भी लिस्ट में शामिल
स्टार प्रचारकों की सूची में कई सितारों का नाम भी शामिल किया गया है। बांग्ला सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस रचना बनर्जी, जून मालिया और राज चक्रबर्ती चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। इसके अलावा महुआ मोइत्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद और क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ा गया है।
कब होंगे राज्य में चुनाव?
बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होने वाले हैं। पहला चरण 23 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं दूसरे चरण की शुरुआत 29 अप्रैल 2026 से होने वाली है। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। टीएमसी ने उम्मीदवारों की सूची मार्च में ही जारी कर दी थी। पूरे देश नजर बंगाल चुनाव पर टिकी हुई है। इस बार बीजेपी और टीएमसी के कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Under the leadership of Smt. @MamataOfficial and the guidance of Shri @abhishekaitc, we are pleased to present the list of Star Campaigners of the All India Trinamool Congress for West Bengal (Phase I) in connection with the ensuing General Elections to the Legislative Assembly… pic.twitter.com/zuh5hzlwrH
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 4, 2026






