Hindi News

Tax Calendar 2026: अप्रैल में निपटा लें इनकम टैक्स से जुड़े ये काम, खत्म हो जाएगी डेडलाइन, देखें खबर  

Published:
आयकर विभाग ने इनकम टैक्स कैलेंडर जारी कर दिया है। कई कार्यों की डेडलाइन इस महीने तय की गई है। करदाताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। अब जानें कब कौन-सा काम जरूरी है? 
Tax Calendar 2026: अप्रैल में निपटा लें इनकम टैक्स से जुड़े ये काम, खत्म हो जाएगी डेडलाइन, देखें खबर  

AI Generated Image

अप्रैल का महीना वित्तीय कार्यों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आयकर विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट http://eportal.incometax.gov.in/ पर टैक्स कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें 4 तारीख महत्वपूर्ण हैं, टैक्स से जुड़े कई कार्यो की डेडलाइन (Tax Calendar April 2026) समाप्त होने वाली है। इसलिए करदाताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे समय रहते कामों को निपटा सके और भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकें।

7 अप्रैल को टैक्स से जुड़े 4 कार्यों की डेडलाइन तय की गई है। इस दिन मार्च 2026 में कलेक्ट किए गए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स और कॉमोडिटी ट्रांजैक्शन टैक्स को डिपॉजिट किया जा सकता है। इसके अलावा यह मार्च 2026 के महीने के लिए किसी सरकारी दफ्तर द्वारा काटे या जमा किए गए टैक्स को जमा करने की आखिरी तारीख भी है।

मार्च 2026 के लिए फॉर्म 27 सी जमा करने की लास्ट डेट भी इस दिन खत्म होगी। इसके जरिए खरीददार किसी भी प्रकार का कर देने के लिए यदि उत्तरदाई नहीं है और विक्रेता को कर कटौती न होने की सूचना देना चाहता है, तो वह इस फॉर्म को जमा कर सकता है। साथ ही टीसीएस के अंतर्गत छूट की घोषणा भी कर सकता है।

14 अप्रैल तक निपटा लें ये काम 

14 अप्रैल को फार्म 16बी, 16सी, 16डी और 16ई जमा करने की आखिरी तारीख है। इसके जरिए फरवरी 2026 महीने के लिए सेक्शन 194IA, 194आईबी, 194 आईएम और 194एस के तहत मार्च 2026 के टैक्स डिडक्शन के लिए टीडीएस सर्टिफिकेट नियोक्ता जारी करते हैं। आईटीआर फाइलिंग के लिए इसे बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

15 अप्रैल तक ये काम जरूरी

15 अप्रैल तक जनवरी-मार्च 2026 के लिए फॉर्म15 सीसी जमा करने की आखिरी तारीख है। यह अधिकृत डीलर्स के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए डीलर्स विदेशी भुगतानों की रिपोर्ट करते हैं। इस दिन जनवरी-मार्च 2026 के लिए फॉर्म 15सीडी जमा करने की भी अंतिम तारीख है। यह अंतर्राष्ट्रीय वित्त सेवा केंद्र इकाइयों के लिए जरूरी होता है। इसके जरिए यूनिट्स लेनदेन का विवरण प्रदान करते हैं।

मार्च 2026 महीने के लिए फॉर्म 3बीबी और फॉर्म 3बीसी   जमा करने की भी अंतिम तारीख है। यह लेनदेन के लिए स्टॉक एक्सचेंज/मान्यता प्राप्त संघ द्वारा संशोधित क्लाइंट कोड के संबंध में प्रस्तुत करने वाला एक मंथली स्टेटमेंट होता है। 15 अप्रैल को 31 मार्च को खत्म होने वाली तिमाही के लिए खास फंड या स्टॉक ब्रोकर द्वारा दी जाने वाली तिमाही रिपोर्टिंग के लिए फॉर्म 49बीए जमा करने की लास्ट डेट है।

30 अप्रैल को खत्म होगी इन कार्यों की डेडलाइन 

मार्च 2026 महीने के लिए सरकार के किसी कार्यालय के अलावा किसी अन्य करदाता द्वारा काटे गए कर को जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। जनवरी 2026 मार्च 2026 की अवधि के टीडीएस जमा करने की ड्यू डेट भी यही है। इसके अलावा 31 मार्च को खत्म होने वाली तिमाही के लिए फार्म 10बीबीबी जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। फार्म 15जी और 15एच के तहत मार्च 2026 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए प्राप्तकर्ताओं द्वारा घोषणाओं को अपलोड करने की अंतिम तारीख भी यही है। मार्च 2026 के लिए फॉर्म 26जी जमा करने की आखिरी तारीख है।

फार्म 26QB, फॉर्म 26QC, फॉर्म 26QD और 26QE के तहत चालान कम-स्टेटमेंट के फर्निशिंग की आखिरी तारीख भी 30 अप्रैल को खत्म होने वाली है। 1 अक्टूबर 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक के लिए ई-फाइलिंग घोषणाओं की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 है।

यहाँ देखें टैक्स कैलेंडर 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews