Hindi News

ग्राहकों को मिला तोहफा, इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

Published:
आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले एक और लघु वित्त बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर पर अधिक रिटर्न ऑफर करने का ऐलान किया है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा? 
ग्राहकों को मिला तोहफा, इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया 6 अप्रैल से मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करने वाला है। 8 अप्रैल को फैसले की घोषणा की जाएगी। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिसका सीधा असर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट पर पड़ेगा। इससे पहले ही कई बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है।

बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4% से लेकर 8.10% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 15 बीपीएस ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, ब्याज दर 4.15% से लेकर 8.25% है। नए इंटरेस्ट रेट 29 मार्च से लागू हो चुके हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 30 महीने के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है।

3 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर को छोड़कर 1 साल से लेकर 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों 7% से ज्यादा ब्याज यह लघु वित्त बैंक ऑफर कर रहा है। 18 महीने से लेकर 2 साल तक, 2 साल से अधिक और 3 साल तक, 30 महीने से अधिक और 3 साल तक और 5 साल से अधिक को 10 साल तक के टेन्योर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से दिन से लेकर 6 महीने तक- 5%
  • 6 महीने 1 दिन- 6.50%
  • 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
  • 9 महीने से अधिक और 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल- 7.25%
  • 1 साल से अधिक और 18 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने- 7.60%
  • 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल से अधिक और 30 महीने से कम- 7 25%
  • 30 महीने- 8.10%
  • 30 महीने से अधिक और 3 साल तक- 7.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.75%
  • 5 साल- 6.90%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7.25%

आरडी पर मिलेगा कितना ब्याज?

इस बैंक ने एफडी के साथ-साथ रेकरिंग डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट लागू कर दिए हैं। 60 महीने से लेकर 25 साल तक के टेन्योर पर कम से कम 5% और अधिकतम 8.10% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.15% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। न्यूनतम ब्याज दर 5.15% और अधिकतम 8.25% है। 100 रुपये से आरडी में निवेश कर सकते हैं।

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews