SBI FD Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए शानदार विकल्प माना जाता है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी खास एफडी स्कीम फिर से लॉन्च कर दी है। योजना का नाम “अमृत कलश स्कीम” है। इसमें समान्य और वरिष्ठ नागरिकों कॉ बेहद भी आकर्षक ब्याज का लाभ मिलता है।
अमृत कलश स्कीम की शुरुआत 15 फरवरी से की गई थी। जो 31 मार्च तक वैध थी। लेकिन अब इस स्कीम में निवेश कर ग्राहक और भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। 400 दिनों की एफडी पर समान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी इंटरेस्ट मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है 12 अप्रैल से लेकर 30 जून तक ग्राहक स्कीम में निवेश कर पाएंगे।
स्कीम पर ब्याज का भुगतान मासिक, त्रैमासिक और अर्ध-वार्षिक अंतराल पर होता है। TDS में कटौती करके ग्राहकों के अकाउंट में मैच्योरिटी पूरी होने पर ब्याज जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं स्कीम के तहत ग्राहक एफडी के आधार पर लोन भी उठा सकते हैं। साथ ही एसबीआई के इस खास एफडी स्कीम पर प्रीमैच्योरिटी सुविधा भी उपलब्ध होती है।
बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक एसबीआई की वीकेयर सीनियर सिटीजंस की स्कीम को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक ग्राहक अब 30 जून तक योजना में निवेश कर सकते हैं। 5-10 साल में मैच्योर होने वाली इस स्कीम पर 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।






