Hindi News

सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा हरा निशान, मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर में गिरावट, यहां जानिए आज का शेयर बाजार

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। दरअसल आज सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार के दौरान हरा निशान देखने को मिल रहा है। आज मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर में बिकवाली दिखाई दे रही है।
सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा हरा निशान, मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर में गिरावट, यहां जानिए आज का शेयर बाजार

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी नजर आ रही है। आज, यानी 5 दिसंबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 81,120 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। जबकि निफ्टी 40 अंक की बढ़त लेते हुए 24,510 के स्तर पर कामकाज करता हुआ दिखा है।

वहीं आज गुरुवार के कामकाज के दौरान सेंसेक्स के 30 के शेयरों में से 20 में जबरदस्त तेजी का माहौल दिखाई दिया है। जबकि 10 में आज लाल निशान में कारोबार होता हुआ दिखा है। वहीं निफ्टी 50 पर नजर डाली जाए तो आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में हरा निशान जबकि 22 में लाल निशान देखने को मिल रहा है। आज के कामकाज में NSE सेक्टोरल मीडिया, फार्मा और मेटल में गिरावट दिखाई दे रही है। हालांकि ज्यादातर शेयर आज तेजी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आज कैसा है एशियाई बाजार का हाल?

भारतीय बाजार के अलावा आज एशियाई बाजार में भी कारोबार मिलाजुला दिखाई दिया है। दरअसल आज जापान के निक्‍केई में 0.54% की बढ़त नजर आ रही है। जबकि कोरिया के कॉस्पी में 0.31% की फिसलन दिखाई दी है। चीन का शंघाई कंपोजिट आज 0.13% उछलकर कारोबार कर रहा है। वहीं इससे पहले 4 दिसंबर को अमेरिका के डाओ जोंस में कारोबार तेजी के साथ बंद हुआ। दरअसल डाओ जोंस 0.69% तेजी लेकर 45,014 पर बंद हुआ। जबकि एस&पी 500, 0.61% चढ़कर 6,086 पर बंद हुआ।

जानिए कैसा रहा बीते दिन का कारोबार?

वहीं बीते दिन के कारोबार पर नजर डाली जाए, तो बुधवार यानी 4 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत तक सेंसेक्स 110 अंक की बढ़त लेकर 80,956 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी दिखाई दी। जिसके चलते निफ्टी 24,467 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में लाल निशान नजर आया। जबकि 15 में तेजी दिखाई दी। वहीं निफ्टी 50 के 30 में गिरावट और 20 में तेजी नजर आई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews