Hindi News

बैंक की छुट्टियां : जल्द पूरे कर लें सारे काम, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

Written by:Pooja Khodani
Published:
अगले महीने 6 दिन साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) और 9 अन्य बैंक की छुट्टियां रहेंगी, लेकिन ये छुट्टियां सभी जगह लागू नहीं होंगी, क्योंकि बैंक छुट्टियां राज्य व त्योहारों के आधार पर तय होती हैं। आईए जानते है सितंबर में कब कब बैंक बंद रहेंगे....
बैंक की छुट्टियां : जल्द पूरे कर लें सारे काम, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

Bank Holidays 2025 : अगस्त का महीना समाप्ति की ओर है और सितंबर आने वाला है, ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए क्योंकि सितंबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में ईद, नवरात्रि, जयंती, शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार शामिल है। बैंक बंद के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिसे कई काम हो सकेंगे।

इस तरह निर्धारित की जाती है छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता । भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।
क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

September bank holidays 2025

  1. 3 सितंबर – कर्मा पूजा (रांची)
  2. 4 सितंबर – फर्स्ट ओणम (त्रिवेंद्रम, कोच्चि)
  3. 5 सितंबर – ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ (दिल्ली, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहर)
  4. 6 सितंबर – ईद-ए-मिलाद (जम्मू, श्रीनगर, गंगटोक)
  5. 7 सितंबर – रविवार
  6. 12 सितंबर – ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
  7. 14 सितंबर – रविवार
  8. 21 सितंबर – रविवार
  9. 22 सितंबर – नवरात्र स्थापना (जयपुर)
  10. 23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू)
  11. 27 सितंबर – दूसरा शनिवार
  12. 28 सितंबर – रविवार
  13. 29 सितंबर – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा (कोलकाता, गुवाहाटी, श्रीनगर)
  14. 30 सितंबर – महा अष्टमी/दुर्गा पूजा (कोलकाता, त्रिपुरा, भुवनेश्वर समेत कई जगह)

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।