नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन शेयर मार्केट (Share Market) में निराशा के साथ ओपन हुआ। आज सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ खुले।

शेयर मार्केट आज सोमवार 21 मार्च को जब ओपन हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसक्स (Sensex) 41.50 अंक की गिरावट के साथ 57822.43 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 9.80 अंक की गिरावट के साथ 17277.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना – चांदी पुरानी कीमत, खरीदने से पहले जान लें रेट

ताजा अपडेट के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स (Sensex) 221.18 अंक की गिरावट के साथ 57642.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Sensex में 0.38 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है और निफ्टी (Nifty) 56.85 अंक की गिरावट के साथ 17230.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Nifty में 0.33 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 21 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर