Hindi News

Share Market : आज भी Sensex में तेजी, Nifty में भी उछाल

Written by:Atul Saxena
Published:
Share Market : आज भी Sensex में तेजी, Nifty में भी उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  Budget 2022-23 को भले ही लोग अपने अपने नजरिये से देख रहे हैं लेकिन Share Market को इसने पंख लगा दिए हैं।  बजट पेश होने के दौरान जहाँ Share Market में तेजी दिखाई दी थी, Sensex और Nifty दोनों तेजी के साथ खुले थे आज भी इनका यही हाल रहा।  आज बुधवार 02 फरवरी 2022 को Sensex और Nifty में बाजार खुलते ही उछाल देखी गई।

बुधवार 02 फरवरी 2022 को Share Market खुलते ही गुलजार रहा।  BSE का सेंसेक्स (Sensex) 477.28 अंकों की तेजी के साथ 59339.85 अंक के स्तर पर खुला वहीं NSE का निफ्टी (Nifty) भी पीछे नहीं रहा Nifty 135 अंकों की तेजी के साथ 17711.80 के स्तर पर खुला।  आज BSE में शुरुआत में 1029 शेयरों में तेजी देखी गई वहीं 462 गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में आज भी गिरावट, तीसरे दिन भी सोना पुराने भाव पर

आपको बता दें कि Sensex और Nifty में तेजी का क्रम मार्केट ओपन होने के बाद से लगातार जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 608.13 की उछाल के साथ 59470.70 अंक के स्तर पर पहुँच गया है इसमें 1.03 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई वहीं Nifty 171.65 अंकों की तेजी पर 17748.50 अंकों पर पहुँच गया है , Nifty में 0.98 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाई दी।

ये भी पढ़ें – MP Corona: आज 7359 कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल में ज्यादा केस, 15 दिनों में 79 की मौत

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews