Hindi News

Share Market : बढ़त के साथ ट्रेंड करते दिखाई दिये Sensex और Nifty

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार की तरह आज बुधवार को भी शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ ही कारोबार करता हुआ खुला। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज शेयर मार्केट में उछाल दिखाई दिया। नई अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में अभी उछाल जारी है। दोनों हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं।

आज बुधवार 20 अप्रैल 2022 को (Share Market Today 20 April 2022) को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 125.03 अंक की तेजी के साथ 56588.18 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 41.00 अंक की उछाल के साथ 16999.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखते समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स 384.49 अंक की उछाल के साथ 56847.64 अंक पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 122.50 अंक की तेजी के साथ 17081.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स में 0.68 प्रतिशत और निफ्टी में 0.72 प्रतिशत की तेजी ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: 11वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ी अपडेट, बंद हुई यह सुविधा, लाभार्थियों पर पड़ेगा असर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews