Hindi News

ट्रेंट के दूसरी तिमाही के नतीजे आए सामने, कंपनी को ₹335 करोड़ का हुआ मुनाफा, रेवेन्यू बढ़ने के बाबजूद शेयर में 7% की गिरावट

Written by:Rishabh Namdev
Published:
टाटा ग्रुप की रिटेल चेन कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के दूसरी तिमाही के नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं इन नतीजों के सामने आते ही शेयर बाजार में उथल पुथल देखने को मिली है। दरअसल वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 335 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है।
ट्रेंट के दूसरी तिमाही के नतीजे आए सामने, कंपनी को ₹335 करोड़ का हुआ मुनाफा, रेवेन्यू बढ़ने के बाबजूद शेयर में 7% की गिरावट

टाटा ग्रुप की रिटेल चेन कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार ट्रेंट लिमिटेड ने 335 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। यह नतीजे वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के हैं। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 228 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। वहीं नतीजे सामने आने के बाद शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। जानकारी के अनुसार गुरुवार को ट्रेंट के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

दरअसल तिमाही नतीजों के आने के बाद कंपनी के शेयर विपरीत दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार आज ट्रेंट के शेयर में 6.86% की गिरावट देखी गई। नतीजों के बाद तकरीबन दोपहर 1:00 बजे कंपनी का शेयर 471 अंक गिर गया। जिसके चलते यह 6,484 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

पिछली तिमाही के समान अंतराल में 39.37% की बढ़ोतरी

वहीं कंपनी के कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू पर नजर डाली जाए तो यह जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,156.67 करोड़ रुपए सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक यह मुनाफा पिछली तिमाही से बड़ा हुआ है। दरअसल इसमें 39.37% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि ट्रेंट ने पिछले साल की समान तिमाही में 2,982.42 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था। हालांकि यह राजस्व वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से प्राप्त हुई राशि को कहा जाता है।

मुनाफे के बाबजूद शेयर हुए धड़ाम!

वहीं जानकारी के मुताबिक टाटा ग्रुप की रिटेल चेन कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की जुलाई-सितंबर की तिमाही इनकम सालाना आधार पर 37.30 % बढ़ी है, जिसके चलते यह 4,204.65 करोड़ रुपए रही। इससे पहले वित्त वर्ष में कंपनी की दूसरी तिमाही की आय 3,062.47 करोड़ रुपए आंकी गई थी। हालांकि नतीजों के सामने आने के बाद आज कंपनी का शेयर गिरता हुआ दिखाई दिया। जबकि पिछले 6 महीनों पर नजर डालें तो यह तकरीबन 12.79% गिरा है। जबकि, कंपनी ने बड़ी मात्रा में रिटर्न दिया है। कंपनी ने पिछले एक साल में 168.03% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews