Hindi News

15 नवंबर को बंद रहेगी इस प्राइवेट बैंक की UPI सर्विस, ग्राहक सही समय पर निपटा लें जरूरी काम

Published:
एचडीएफसी बैंक ने एक बार फिर डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 15 नवंबर को अस्थाई रूप से यूपीआई सर्विस डाउन रहेगी। खाताधारकों पर भी प्रभाव पड़ेगा। सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।
15 नवंबर को बंद रहेगी इस प्राइवेट बैंक की UPI सर्विस, ग्राहक सही समय पर निपटा लें जरूरी काम

एचडीएफसी बैंक को देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक माना जाता है। यह कस्टमर को अनेक सेवाएं ऑफर करता है। इसके अलावा देश भर में हजारों एटीएम और शाखाओं का संचालन करता है। इससे लाखों खाताधारक जुड़े हुए हैं। यदि आपका भी इस बैंक में अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एचडीएफसी बैंक में डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है।

15 नवंबर शनिवार 12AM से लेकर 1:30 AM तक 90 मिनट UPI सर्विस डाउन रहेगी। एचडीएफसी बैंक करंट या सेविंग अकाउंट होल्डर के साथ-साथ रुपए क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप से लिंक्ड यूपीआई सेवा पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा ऐसे मर्चेंट यूजर्स जिनकी यूपीआई सर्विसेज एचडीएफसी बैंक अकाउंट से जुड़ा है, वे भी इस दौरान ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

क्यों उठाया गया यह कदम?

यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस को देखते हुए उठाया गया है। अस्थाई रूप से यूपीआई सर्विस डाउन रहने वाली है। इसके बाद फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएगा। इस दौरान सिस्टम में अपडेट किए जाएंगे। ताकि सुरक्षित और निर्बाध सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सके। 90 मिनट तक यूपीआई सर्विस बंद रहने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। हालांकि बैंक ने सेवाएं नॉन -पीक आवर्स में रखरखाव कार्य का समय निर्धारित किया है।

ये सर्विस बन सकते हैं ऑप्शन 

यूपीआई सर्विस के अलावा इस दौरान सेवाएं उपलब्ध होगी। ग्राहक इसका लाभ उठाकर जरूरी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। डेबिट कार्ड के जरिए कैश विथ्ड्रॉ करने की अनुमति भी होगी।   इसके अलावा एनईएफटी और आरटीजीएस जैसे प्लेटफार्म पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहकों यूपीआई से जुड़े ट्रांजेक्शन डाउनटाइम समय से पहले या बाद में निपटाने की सलाह दी जाती है।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews