Hindi News

बड़े काम का UPI क्रेडिट कार्ड, मिलते हैं कई फायदे, आसान होगा लेनदेन, ऐसे उठायें लाभ, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Published:
यूपीआई ऐप से क्रेडिट कार्ड को लिंक करके कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। लेनदेन को आसान कर सकते हैं। आइए जानें इसका लाभ क्या उठायें?
बड़े काम का UPI क्रेडिट कार्ड, मिलते हैं कई फायदे, आसान होगा लेनदेन, ऐसे उठायें लाभ, जानें इससे जुड़ी खास बातें

AI Generated

यूपीआई लेनदेन का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लाखों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। क्रेडिट कार्ड यूजर्स (UPI Credit Card) के लिए भी यह काम का साबित हो सकता है। आप अपने यूपीआई ऐप्स जैसे कि गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और BHIM से अपने क्रेडिट कार्ड को लिंक करके लेनदेन को आसान बना सकते हैं। इसे “यूपीआई क्रेडिट कार्ड” भी कहा जाता है।

केवल रुपे क्रेडिट कार्ड ही यूपीआई से जोड़ा जा सकता है। वीजा या मास्टर क्रेडिट कार्ड पर यह नियम लागू नहीं होता। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने कुछ चुनिंदा बैंकों को ही यह सुविधा उपलब्ध करने की अनुमति दी है। इस लिस्ट में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सिटी यूनियन बैंक, फेडरल बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, आईडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक भी शामिल है।

इन बातों का रखें ख्याल

यूपीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को क्रेडिट कार्ड के सारी सुविधाओं को यूपीआई पर ही प्रदान करता है। बस यूपीआई पिन के जरिए पेमेंट ऑथेन्टिकेशन की जरूरत पड़ती है। यदि आप किसी मर्चेंट के पास कर  क्यूआर कोड स्कैन कर या यूपीआई आईडी दर्ज करके ट्रांजैक्शन करते हैं तो इसकी राशि आपके क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध क्रेडिट से कटती है। ध्यान रखें कि इससे लेनदेन पर्सनल टू पर्सनल प्रभावी नहीं होता है। केवल व्यापारियों के साथ ही लेनदेन संभव है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड  तरह ही चार्ज और इंटरेस्ट का भुगतान भी करना पड़ता है।

जान लें यूपीआई क्रेडिट कार्ड के फायदे 

  • यूपीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए क्रेडिट कार्ड सुविधाओं का लाभ डिजिटल रूप में कर सकते हैं।
  • यह रियल टाइम ट्रांजैक्शन को संभव करता है।  किसी आपातकालीन स्थिति में आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बाद में क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करना पड़ेगा।
  • यूपीआई क्रेडिट कार्ड पर भी रिवार्ड प्वाइंट्स, कैशबैक और अन्य सुविधाएं भी मिलती है।
  • यह क्लियर लेनदेन रिकॉर्ड रखने में मदद करता है। फाइनेंशियल ट्रैकिंग को आसान बनाता है।

ऐसे लिंक करें रुपे क्रेडिट कार्ड और यूपीआई

  • यूपीआई ऐप पर जाकर मोबाइल नंबर सत्यापित करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • Rupay क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई विकल्प को चुनें।
  • उस क्रेडिट कार्ड को सिलेक्ट करें, जो आपके पाद है।
  • क्रडिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और कार्ड की एक्सपायरी डेट दर्ज करते हैं।
  • 6 डिजित का यूपीआई पिन सेट करें। अब इसके जरिए भुगतान करें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews