Hindi News

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट नोटिफिकेशन जल्द, क्या इस साल जारी होगी टॉपर लिस्ट? यहाँ जानें लेटेस्ट अपडेट 

Published:
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 40 लाख से अधिक छात्रों को है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है। आइए जानें इस साल मेरिट लिस्ट जारी होगी या नहीं?
CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट नोटिफिकेशन जल्द, क्या इस साल जारी होगी टॉपर लिस्ट? यहाँ जानें लेटेस्ट अपडेट 

AI Generated

CBSE Board Exam Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस सप्ताह दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि अब तक सटीक तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। छात्रों को इंतजार करने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। सीबीएसई ने हाल ही में स्टूडेंट्स को परिणाम से जुड़े फर्जी खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस साल कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 24.12 लाख और 12वीं में 17.88 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा की शुरुआत 15 फरवरी से हुई थी। 4 अप्रैल को बारहवीं की परीक्षा खत्म हुई थी। वहीं 18 मार्च को दसवीं बोर्ड एग्जाम खत्म हुआ था। इसके बाद से ही अभिभावकों और विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

क्या इस साल जारी होगी टॉपर लिस्ट?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने पिछले साल ही मेरिट लिस्ट या डिवीजन वार अंक जारी न करने का ऐलान किया था। इस साल भी 10वीं और 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। यह फैसला स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए लिया गया है।

क्या है वजह?

कोविड-19 साल से ही छात्रों मेरिट लिस्ट पर रोक है। इस फैसले का उद्देश्य शैक्षणिक तनाव और दवाब को कम करना है। यह पॉलिसी रिजल्ट के बाद बनने वाले नकारात्मक शिक्षा वातावरण को रोकने के लिए लागू की गई है। बोर्ड अब समग्र छात्र प्रदर्शन और प्रोग्रेस पर जोर देना चाहता है। इसके अलावा मार्कशीट में ओवरऑल डिवीजन, विशिष्टताएं और समग्र अंक जैसी जानकारी भी उपलब्ध नहीं होगी।

मार्कशीट में उपलब्ध होगी ये जानकारी 

  • स्टूडेंट का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता नाम
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा और बोर्ड का नाम
  • कक्षा
  • विषय का नाम और कोड
  • थ्योरी अंक
  • प्रैक्टिकल अंक
  • कुल अंक
  • स्कूल का नाम
  • हस्ताक्षर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews