बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने 24 साल पहले फिल्म देवदास में एक साथ काम किया था। संजय ने एक्टर को देवदास की भूमिका में जिस तरह से पर्दे पर पेश किया उसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म में बड़े-बड़े पर तगड़ी कमाई की थी और यह हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक बन गई।
अब सिनेमाई गलियारों से जो रिपोर्ट आ रही है उसके मुताबिक 24 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इन दोनों ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। चलिए जान लेते हैं कि यह कौन सी फिल्म है और उसकी कहानी कैसी होने वाली है।
शाहरुख संजय के बीच चल रही बात
न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में पठान और जवान जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले शाहरुख खान संजय लीला भंसाली के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से बातचीत कर रहे हैं। अब तक एक्टर को अपने एक्शन करते देखा होगा लेकिन अब वह कुछ हटकर करना चाहते हैं। खबरों की माने तो वह अपनी वास्तविक उम्र के मुताबिक भूमिका निभाना चाहते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाली फिल्म में वह 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति की भूमिका में दिखाई देंगे।
कैसी होगी कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख एक ऐसे शख्स का कि भूमिका निभाएंगे जो करियर के कठिन दौर से गुजर रहा है। इस बीच उनके मुलाकात एक ऐसी महिला से होती है, जो अपना स्टार्टअप चला रही है। यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।
बता दें कि संजय, शाहरुख के साथ लंबे समय से प्रोजेक्ट करना चाह रहे थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से बात नहीं बन पा रही थी। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो सामने नहीं आया है लेकिन यह कहा जा रहा है कि अगर बातचीत तय हो जाती है तो दर्शकों को शाहरुख की एक और ब्लॉकबस्टर देखने को मिल सकती है।






