Hindi News

OTT की मोस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हुआ समय रैना का स्टिल अलाइव, इन शोज ने मारी बाजी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
टेलीविजन के अलावा आजकल ओटीटी पर भी दर्शक शोज का आनंद लेते हैं। चलिए आज हम आपको OTT पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोग्राम के बारे में बताते हैं।
OTT की मोस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हुआ समय रैना का स्टिल अलाइव, इन शोज ने मारी बाजी

समय रैना का शो स्टिल अलाइव जब से शुरू हुआ है तब से चर्चा में बना हुआ है। इस शो में उन्हें कई कलाकारों को रोस्ट करते हुए देखा गया। ओटीटी की मोस्ट वाचिंग लिस्ट में 6 से 12 अप्रैल के बीच ये शो टॉप 5 में बना हुआ है। दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

समय रैना के शो के अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा और नागिन जैसे शो भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। हर शो की अपनी कोई ना कोई स्पेशलिटी होती है, जो उसे दर्शकों के बीच फेमस बनाने का काम करती है। चलिए देख लेते हैं कि किन शोज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

आईपीएल

ऑरमेक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो जो लिस्ट सामने आई है उसमें नंबर वन पर आईपीएल बना हुआ है। 176.7 मिलियन व्यूज के साथ ये पहले नंबर पर है। इसे जियो हॉटस्टार पर पेश किया जा रहा है।

स्टिल अलाइव

दूसरे नंबर पर समय रैना का शो स्टेटस लाइव बना हुआ है। सितारों की जबरदस्त रोस्टिंग से भरा हुआ यह शो 12.5 मिलियन व्यूज के साथ अपनी जगह बनाए हुए है।

नागिन

इस लिस्ट में तीसरा नंबर नागिन सीजन 7 का है। ये जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाता है। टीवी पर इसे कलर्स पर पेश किया जाता है। ओटीटी पर इस शो को 3.7 मिलियन व्यूज मिले है।

कप्तान

इस लिस्ट में चौथा नंबर कप्तान का है जो अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर आता है। इस 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी दीदी का ऐसा कॉमेडी शो है जो सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। ये सोनी लिव पर भी आता है, इसे 3.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

इन शोज ने बनाई जगह

टॉप 5 के अलावा दूसरे शो भी हैं जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है। 3.5 मिलीयन व्यूज के साथ छठे नंबर पर लेटर शेफ सीजन 3 है। 3.4 मिलीयन व्यूज के साथ सातवें नंबर पर मामला लीगल है 2 है। 3.3 मिलीयन व्यूज के साथ आठवें नंबर पर पति ब्रह्मचारी, 3.2 मिलियन व्यूज के साथ नौवें नंबर पर अनुपमा, और 3 मिलीयन व्यूज के साथ दसवां नंबर स्प्लिट्सविला x6 का है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews