MP Breaking News

CBSE कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी, 53.08% विद्यार्थी हुए पास, ऐसे करें चेक, लिंक और स्टेप्स जानें 

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में 2.75 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। पोस्ट रिजल्ट फ़ैसिलिटी को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। आइए जानें परिणाम कैसे चेक करें?
CBSE Supplementary Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 अगस्त को कक्षा बारहवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइटhttp://results.digilocker.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और माता के नाम  की जरूरत पड़ेगी। स्कूल वाइज रिजल्ट की जानकारी सभी स्कूलों को रजिस्टर ईमेल एड्रेस पर भेजी गई है।

सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया गया था। ऐसे छात्र जो पांच अनिवार्य विषयों में से किसी एक में फेल हुए हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने मुख्य परीक्षा परिणाम एडीशनल सब्जेक्ट को मुख्य सब्जेक्ट से रिप्लेस किया है और अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। ऐसे छात्र जो अपने किसी एक विषय में प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 2,91,576  विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 2,75,287 छात्र ही परीक्षा ही शामिल हुए। 1,11,056 उम्मीदवारों ने इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा दी थी। जबकि कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल 1,64,231 छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे। कंपार्टमेंट कैटेगरी के 53.08%  छात्रों ने परीक्षा पास की है। यह आंकड़ा 2025 में 38.36% था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  2. अब रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
  3. सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. मार्कशीट को अच्छे से चेक करें। फिर इसे डाउनलोड करें ।
  6. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल पर भी रख लें।

अब आगे क्या होगा?

सभी छात्रों की की प्रिंटेड मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज संबंधित स्कूलों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं प्राइवेट छात्रों के लिए डिजिटल अकादेमिक दस्तावेज मिलेंगे। प्राइवेट छात्र दिल्ली ईस्ट और वेस्ट क्षेत्रीय कार्यालय से प्रिंटेड दस्तावेजों को प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट रिजल्ट सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। छात्रों को उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन की गई कॉपी प्राप्त करने का मौका मिलेगा। मार्क्स वेरीफिकेशन और रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। किसी प्रकार की समस्या के लिए छात्र सीबीएसई द्वारा जारी किए गए हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CBSE कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी, 53.08% विद्यार्थी हुए पास, ऐसे करें चेक, लिंक और स्टेप्स जानें