MP Breaking News

ICF ने निकाली 1,010 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म, पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन जानें 

आईसीएफ ने एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। फ्रेशर्स और एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सक्तता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
high court Recruitment 2026

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (ICF Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://pb.icf.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1010 है। वैकेंसी को अलग-अलग ट्रेड में विभाजित किया गया है। फ्रेशर्स के लिए 330 और एक्सआईटीआई उम्मीदवारों के लिए 680 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

फ्रेशर ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। केवल एमएलटी (रेडियोलॉजी एंड पैथोलॉजी) के लिए उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।  डिग्री, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री और एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी। एक्स आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों 50% अंकों के साथ दसवीं पास होने जरूरी है। इसके साथ उनके पास एक वर्ष का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा 

आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। नॉन आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और PwBD को 10 साल तक की छूट अधिकतम आयु सीमा दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे कक्षा दसवीं/12वीं/आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। खास परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के साथ बताए गए पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थित होना होगा।

कितना वेतन मिलेगा?

फ्रेशर्स दसवीं पास  पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 8,200 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं 12वीं पास फ्रेशर्स अप्रेंटिस पर नियुक्ति के बाद 9,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। एक्स आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के बाद 9,600 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। फ्रेशर्स वेल्डर और एमएलटी के लिए ट्रेनिंग की अवधि 1 साल 3 महीने होगी। बाकी सभी फ्रेशर अप्रेंटिस के लिए ट्रेनिंग की अवधि 2 साल निर्धारित की गई है। एक्स आईआईटी अप्रेंटिस ट्रेनिंग की अवधि एक साल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
ICF ने निकाली 1,010 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म, पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन जानें