सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) 10 अप्रैल तक आयोजित होंगी। 9 मार्च को मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथमेटिक्स का पेपर होने वाला है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। कक्षा 12वीं के लिए छात्रों के लिए यह एक अहम विषय माना जाता है। एग्जाम में अच्छा परफॉर्म करने के लिए मार्किंग स्कीम, पैटर्न और उत्तर लिखने का सही तरीका पता होना चाहिए। इन बातों की जानकारी न हो तो अंक कट भी सकते हैं।
अप्लाइड मैथमेटिक्स (कोड नंबर 241) और मैथमेटिक्स (कोड नंबर 041) दोनों ही अधिकतम 80 अंक के होते हैं। 20 अंक इंटरनल असेस्मेंट पर निर्भर करता है। इनकी अवधि 3 घंटे होती है। प्रश्नों की संख्या 38 होती है। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में विभाजित होता है- ए, बी, सी, डी और ई। हालांकि दोनों में केवल कठिनाई लेवल का अंतर होता है। छात्रों ने जिस विषय के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, केवल उसी में शामिल हो सकते हैं। इसीलिए एडमिट कार्ड में दिए गए पेपर कोड और विषय को अच्छे से चेक जरूर करें।
ये भी पढ़ें
मार्किंग स्कीम और पैटर्न
- सेक्शन-ए में (प्रश्न संख्या 1 से 18) 18 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न संख्या 19 और 20 एक्सीलरेशन रीजन बेस्ड होता है। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
- सेक्शन बी यानी प्रश्न संख्या 21 से 25 वेरी शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन होगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।
- सेक्शन-सी प्रश्न संख्या 26 से लेकर 31 शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे।
- सेक्शन-डी प्रश्न संख्या 32 से 35 लॉन्ग आंसर टाइप क्वेश्चन होगा। प्रत्येक पांच अंक का होगा।
- सेक्शन-ई प्रश्न संख्या 36 से लेकर 38 केस स्टडी बेस्ड क्वेश्चन होगा, प्रत्येक 4 अंक का होगा।
- मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथमेटिक्स दोनों में ओवरऑल चॉइस की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि सेक्शन बी के दो, सेक्शन सी के 2 और सेक्शन डी के दो प्रश्नों में इंटरनल चॉइस की सुविधा मिलेगी।
- सेक्शन-एए में दो प्रश्नों में एक सब पार्ट होगा।
ऐसे लिखें उत्तर
- सबसे पहले प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ही इसे सॉल्व करना शुरू करें। पहले ही समझ लें कि कौन-सा फार्मूला इस्तेमाल करना है। इससे गलती की संभावनाएं भी कम होती है।
- गणित में हमेशा स्टेप बाय स्टेप उत्तर को लिखना बेहतर माना जाता है। इससे सही स्टेप के अंक मिलते हैं और परीक्षक को कॉपी चेकिंग करने में भी आसानी होती है।
- प्रेजेंटेशन का खास ख्याल रखें। नए स्टेप नई लाइन से शुरू करें। कैलकुलेशन को साफ सुथरा रखें। फाइनल आंसर को अंडरलाइन जरूर करें। रफ वर्क के लिए उत्तर पुस्तिका के साइड में अलग जगह बनाएं।
- सही प्रश्न संख्या जरूर लिखें। वरना उत्तर सही होने पर भी अंक नहीं मिलेंगे।
- गणित के पेपर में मैथमेटिकल नोटेशन का इस्तेमाल बेहद जरूरी माना जाता है। वरना अंक कट सकते हैं।
- डायग्राम या ग्राफ को सही-सही बनाएं। हमेशा पेंसिल का इस्तेमाल करें। एक्सेस और पॉइंट्स को स्पष्ट लिखें।
सीबीएसई गणित परीक्षा मॉडल आंसर
Applied-Maths-SQP Maths-SQP