सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम (CBSE Board Exam Result) मई 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद रिचेकिंग/ पुनर्मूल्यांकन और सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों का सुधार का मौका दिया जाएगा। छात्रों को कुछ नियमों का की ना जानकारी होनी चाहिए।
पिछले साल 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। पासिंग प्रतिशत 0.41% के वृद्धि के साथ 88.39% दर्ज किया गया था। रिजल्ट के बाद रि-चेकिंग। और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए नई प्रणाली भी लागू हुई थी। वहीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की गई थी।
पासिंग क्राइटेरिया और सप्लीमेंट्री एग्जाम नियम
कक्षा बारहवीं की परीक्षा में पास करने के लिए छात्रों को 33% अंक लाना अनिवार्य होगा। जो छात्र एक विषय में फेल होते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। ऐसे स्टूडेंट्स को पास हैं लेकिन किसी एक विषय में अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, वे भी सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई विद्यार्थी 6 विषयों में से किसी दो में फेल होता है, तो उसे केवल एक ही विषय में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने की अनुमति होगी। सिलेबस में कोई भी बदलाव नहीं होगा। स्कूलों को ऐसे उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करनी होगी, जो सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट ऑनलाइन सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पुनर्मूल्यांकन के लिए नियम
सीबीएसई छात्रों को पुनर्मूल्यांकन सुविधा भी देता है। 2025 में लागू प्रणाली के तहत पहले छात्रों की पसंद के हिसाब उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन की फोटो कॉपी के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसे चेक करके गलतियों की जानकारी सीबीएसई को दे सकते हैं। इसके बाद पुनर्मूल्यांकन/री-चेकिंग की अनुमति होगी। वहीं पहले पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में तीन चरण होते थे। पहले चरण में मार्क्स वेरीफिकेशन होता था। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्रदान की जाती थी। अंतिम चरण पुनर्मूल्यांकन का होता था। परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी करेगा।






