Hindi News

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में 35 दिन बाकी, छात्र कैसे करें तैयारी? फॉलो करें ये 10 टिप्स 

Published:
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अधिक समय बाकी नहीं है। फरवरी में ही एग्जाम शुरू होंगे। दबाव के कारण छात्रों को समझ नहीं आता कैसे तैयारी करें। यहाँ कुछ टिप्स बताए हैं, जो स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में 35 दिन बाकी, छात्र कैसे करें तैयारी? फॉलो करें ये 10 टिप्स 

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। बोर्ड ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी पहले से शुरू करने का मौका मिल सके, इससे एग्जाम में प्रदर्शन भी बेहतर होगा। सीबीएसई ने जेईई मेंस और अन्य प्रवेश परीक्षाओं को देखते हुए शेड्यूल तैयार किया है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में केवल 35 दिन का ही समय बाकी है। जैसे-जैसे एग्जाम नजदीक आता है, ऐसे में छात्रों के बीच प्रेशर भी बढ़ता जाता है। इसलिए सही समय पर तैयारी करना बेहद जरूरी होता है। सबसे पहले स्टूडेंट्स को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद एक स्टडी प्लान बनाना और नियमित तौर पर रिवीजन भी जरूरी होता है। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिससे छात्रों को मदद मिलेगी।

सिलेबस और कॉन्सेप्ट को समझें 

  • सबसे पहले सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से समझें। इस साल बोर्ड ने कक्षा 10वीं से जुड़े बदलाव किए हैं। सोशल साइंस और विज्ञान विषयों के उत्तर क्रम में लिखना होगा। अलग-अलग सेक्शन के प्रश्नों के उत्तरों को नहीं मिला पाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbseacademic.nic.in/ पर सिलेबस और मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है।
  • कॉन्सेप्ट को समझने के लिए एनसीईआरटी बुक्स को फॉलो करें। इसमें दिए गए सभी उदाहरण और प्रश्नों को सॉल्व करना न भूलें।
  • एक टाइम टेबल बनाएं। सभी विषयों के लिए समय निर्धारित करें। अधिक वैटेज वाले चैप्टर को महत्व दें। अपनी कमजोरी पर ज्यादा ध्यान दें। रेगुलर प्रैक्टिस जरूर करें।

कैसे करें पढ़ाई?

  • छात्र रटने की बजाय कॉन्सेप्ट को समझें। जो भी पढ़ें उनका क्विक नोट्स जरूर बनाएं। इससे रिवीजन के दौरान मदद मिलेगी।
  • पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर को सॉल्व जरूर करें। जो सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।  इससे आपको टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। आप गलतियों को की समीक्षा कर पाएंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

सेहत का रखें ख्याल 

किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। पूरी नींद लें और डाइट सही रखें। लगातार पढ़ाई न करें, बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें। परीक्षा को लेकर अधिक चिंता न करने की सलाह दी जाती है। शांत मन से परीक्षा की तैयारी करें।

एग्जाम के दिन रखें इन बातों का ख्याल 

  • बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक पाने के लिए उत्तर को सही से लिखना जरूरी होता है। आंसर में जरूरी प्वाइंट्स को शामिल जरूर करें। टाइम मैनेजमेंट करें।
  • किसी एक प्रश्न पर अधिक समय बर्बाद न करें।
  • उत्तरपुस्तिका को साफ-सुथरा रखें।
  • जरूरत पड़ने पर डायग्राम बनाएं।
  • व्याकरण और स्पेलिंग से जुड़ी गलतियाँ करने से बचें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews