Hindi News

20 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जानें पैटर्न और जरूरी बातें 

Published:
 सीबीएसई बारहवीं फिजिक्स का पेपर 20 फरवरी को होंने वाला है। मॉडल आंसर से लेकर सैंपल पेपर तक जारी हो चुके हैं। उत्तर लिखते समय कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। 
20 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं फिजिक्स परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जानें पैटर्न और जरूरी बातें 

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) शुरू हो चुकी हैं। 20 फरवरी का दिन 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक फिजिक्स का पेपर आयोजित होगा। फिजिक्स का पेपर लिखते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वरना अंक भी काटे जा सकते हैं।

परीक्षा के दिन सबसे पहले जब उम्मीदवारों का प्रश्न पत्र अच्छे से पहले की सलाह दी जाती, इसके लिए 15 मिनट का समय मिलता है। इस दौरान प्रश्नों को पढ़ें और यह फैसला कि उत्तर कैसे लिखना है। इससे गलती की संभावनाएं कम होगी। हालांकि इससे पहले पेपर के पैटर्न को समझना जरूरी होता है। छात्रों की मदद के लिए मार्किंग स्कीम, सैंपल पेपर और मॉडल आंसर शीट सीबीएसई ने जारी कर दी है। इससे छात्रों परीक्षा के पैटर्न और उत्तर लिखने का सही तरीका समझने में मदद मिलेगी।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें। सेक्शन-ए से शुरुआत करें। प्रत्येक प्रश्न को समझें और 1 से 2 मिनट समय दें। उत्तर को अंकों के आधार पर लिखें।  इसे आप सही समय पर पेपर को पूरा कर पाएंगे। फिजिक्स के पेपर लंबा और काफी मुश्किल होता है। इसलिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी होता है। अंत में उत्तरों को फिर से चेक जरूर लें।
  • सभी प्रश्नों का उत्तर लिखने की कोशिश करें। बोर्ड परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। हालांकि स्पेलिंग और ग्रैमर का खास ख्याल रखें।
  • प्रश्नों को बुलेट प्वाइंट्स में लिखने की कोशिश करें। इससे परीक्षक को कॉपी चेक करने में आसानी होगी। जरूरी कीवर्ड को आप हाईलाइट भी कर सकते हैं।
  • पांच अंकों के लिए कम से कम 5 प्वाइंट्स लिखने की कोशिश करें। ताकि आपको अच्छे अंक मिल सकें। लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्नों का उत्तर डिटेल में लिखने की कोशिश करें और पॉइंट्स में अच्छे से इसकी व्याख्या करें।
  • न्यूमेरिकल प्रश्नों को सॉल्व करते समय फॉर्मूला, सब्सीट्यूशन, स्टेप्स और यूनिट को शामिल जरूर करें। बिना यूनिट उत्तर लिखने पर अंक कट सकते हैं।
  • डेरिवेशन लिखते समय डायग्राम, लॉ और डेफिनेशन लिखें। साथ-साथ स्टेप वाइज उत्तर को लिखें और फाइनल फार्मूला को हाईलाइट जरूर करें।
  • जरूरत पड़ने पर उदाहरण देना न भूलें।
  • डायग्राम हमेशा पेंसिल से बनाएं। इसे अच्छे से लेबल जरूर करें। वरना अंक काटे जा सकते हैं। एक्सेस और यूनिट को शामिल जरूर करें। स्लोप के बारे में भी एक्सपलेन करें।

कैसा होगा पैटर्न?

कक्षा 12वीं फिजिक्स का पेपर कुल 70 अंक का होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। सभी प्रश्न जरूरी होंगे। यह पांच सेक्शन में विभाजित होगा, जिसमें सेक्शन र, सेक्शन बी, सेक्शन सी, सेक्शन डी और सेक्शन ई शामिल है। सेक्शन ए में 16 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 12 एमसीक्यू और चार ऐसेरेशन रीजनिंग बेस्ड प्रश्न होंगे।  प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सेक्शन बी में दो अंकों के 5 शॉर्ट-आंसर टाइप प्रश्न होंगे। सेक्शन सी में तीन अंको के 7 प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन डी में दो केस चार अंकों के दो केस स्टडी बेस्ड प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन ई में तीन लॉंग आंसर टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे, जो प्रत्येक सही उत्तर पर 5 अंक मिलेंगे।

यहाँ देखें सैंपल पेपर

मॉडल आंसर शीट के लिए यहाँ क्लिक करें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews