सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इससे संबंधित नोटिस 7 अक्टूबर को जारी किया है। ऐसे छात्र जिन्हें 2025-26 परीक्षा में “Essential Repeat” या कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उन्हें प्राइवेट स्टूडेंट्स के तौर पर परीक्षा देने की अनुमति होगी।

2021 से लेकर 2026 बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों को फेल या एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में शामिल किया गया है या 2025-26 बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले ऐसे उम्मीदवार जो अपना परफॉर्मेंस सुधारने चाहते हैं, वे प्राइवेट स्टूडेंट्स के तौर पर परीक्षा में शामिल कर सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए फॉर्म सबमिशन प्रोसेस 8 अक्टूबर से लेकर 34 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। 2,000 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवार 24 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

कितनी है फीस?

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए भारतीय छात्रों को एडीशनल सब्जेक्ट के लिए 320 रूपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान आवेदन के दौरान करना होगा। कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल फीस 160 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय होगी। नेपाल के छात्रों के लिए शुल्क 175 रुपये प्रति प्रैक्टिकल सब्जेक्ट और विदेश में स्थित स्कूलों के लिए 375 रुपये प्रति प्रैक्टिकल सब्जेक्ट शुल्क होगा।

इन बातों का रखें ख्याल 

बोर्ड ने छात्रों को आवेदन के दौरान वेरिफिकेशन के लिए वैलिड ईमेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी है। सिस्टम में ऑटो जेनरेटेड विषयों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।  2027 बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स को नए रोल नंबर सीबीएसई द्वारा आवंटित किए जाएंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो छात्रों को पिछले साल के रोल नंबर के जरिए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।

बोर्ड परीक्षा 2027 खत्म होने के बाद सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी की जाएगी। केवल पात्र उम्मीदवारों के लिए ही आवेदन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सिलेबस की लिंक भी सीबीएसई ने नोटिस में साझा किया है। जरूरी दिशा निर्देशों को पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी गई है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  टाइमलाइन का खास ख्याल रखने की सलाह भी दी गई है। छात्रों को आवेदन पत्र में भरे शहर के चॉइस के हिसाब से ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।