केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 14 अक्टूबर को कक्षा दसवीं और बारहवीं LOC सबमिशन को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। स्कूलों को 7 दिनों के भीतर छात्रों का सही डेटा जमा करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य फीस के साथ एलओसी जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद लेट फीस का भुगतान करना होगा। यह काम बोर्ड परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है।

सीबीएसई ने नोटिस में कहा कि , “प्रधानाचार्यों को याद दिलाया जाता है कि एलओसी सबमिशन में केवल 7 दिन ही बाकी है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका स्कूल शेड्यूल के मुताबिक शेड्यूल यह काम पूरा करे।” बोर्ड ने विद्यालयों को छात्रों का सही डेटा जमा करने का अनुरोध किया है। स्कूल यह भी सुनिश्चित करें कि उम्मीदवारों द्वारा उम्मीदवारों द्वारा चुना गया सब्जेक्ट कोड सही हो और केवल पात्र छात्रों का ही एलओसी जमा किया जाए। शुल्क  का भुगतान भी सही समय पर करना अनिवार्य है।

जल्द जारी होगी डेटशीट 

पिछले वर्षों के रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई इस हफ्ते कभी भी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकता है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी- अप्रैल तक आयोजित हो सकती है। कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित होने की उम्मीद है। जबकि दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन मई- जून में किया जाएगा। हालांकि  डेट शीट को लेकर बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। डेटशीट में विषय का नाम और परीक्षा की तारीख, परीक्षा का दिन, समय, रिपोर्टिंग से संबंधित गाइडलाइंस  सब्जेक्ट कोड और जानकारी उपलब्ध होती है।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में CBSE Board Exam 2027 Datesheet 10वीं/12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा।
  4. विषयवार परीक्षा की तारीख और समय को चेक करें।
  5. शेड्यूल को डाउनलोड और सेव कर लें।