केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गणित विषय से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। अब कक्षा 10वीं में बेसिक मैथ्स पढ़ने वाले स्टूडेंट्स में 11वीं में स्टैन्डर्ड गणित पढ़ पाएंगे। इससे पहले कक्षा दसवीं के छात्र जिन्होंने मानक गणित की पढ़ाई की है, वे 11वीं में स्टैंडर्ड गणित की पेशकश कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने कक्षा 10 में बेसिक गणित की पेशकश की है, उन्हें कक्षा 11वीं में केवल अप्लाईड गणित की पेश करने की अनुमति थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
जनवरी 2019 में CBSE ने स्कूल परीक्षा के लिए गणित के दो लेवल की शुरुआत की थी। इसमें बेसिक और मानक (स्टैन्डर्ड) मैथ्स शामिल हैं। मानक गणित उन छात्रों के लिए है जो वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर गणित का विकल्प चुनना चाहते हैं। वहीं बेसिक गणित उन छात्रों के लिए होता है, जो उच्च स्तर पर मैथ्स नहीं पढ़ना चाहते।
कब लागू होगा नया नियम?
बता दें पिछले सत्रों में कोरोना महामारी और अन्य मुद्दों के कारण कक्षा दसवीं में बेसिक गणित (241) की पेशकश करने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं या 12वीं में मानक गणित (041) की पेशकश करने की छूट दी थी। सत्र 2025- 26 से आगे के लिए भी इस नियम को जारी रखने का फैसला लिया गया है। इससे उन छात्रों को फायदा होगा जो पहले गणित से डरते हैं लेकिन बाद में इसे पढ़ने की इच्छा रखते हैं।
स्कूल करेंगे मूल्यांकन
ऐसे छात्रों को कक्षा 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स पढ़ने की अनुमति देने से पहले विद्यालय के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि वे इसके लिए योग्य है या नहीं। बोर्ड ने यह जानकारी सभी छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों तक पहुंचाने का निर्देश स्कूलों को दिया है। ताकि इस संबंध में सही एक्शन हो सके। एक बार एलओसी में विषय दर्ज करने के बाद इसमें कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
Circular27052025_041




