CBSE Board Result 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, 88.39% छात्र हुए पास, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें लिंक और स्टेप्स

सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है। करीब 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ। इस साल भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं होगी। आइए जानें कैसे डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें?
cbse board exam result 2025

AI Generated

CBSE Board Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई सुबह 11 बजे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर विषयवार अंक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी परिणाम उपलब्ध होंगे।

इस पास पास होने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। पासिंग प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले वर्ष 87.98% था। इस साल कुल 1704367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 1692794 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए। 1496307 विद्यार्थी ही परीक्षा में पास हुए। 6.59% विद्यार्थियों ने बारहवीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 95% अंक प्राप्त करने वालों की संख्या इस साक 24867 है।

सीबीएसई ने 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक 7330 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा का आयोजन किया था। 7.63% यानि 129096  छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल 122170 स्टूडेंट्स को कम्पार्टमेंट परीक्षा के कैटेगरी में शामिल किया गया था।

फिर मारी लड़कियों ने बाजी

इस साल फिर लड़कियों ने बारहवीं में अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में 5.94% ज्यादा लड़कियां पास हुई। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.64% और लड़कों का 85.70% रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय से 99.26% बच्चे पास हुए। वहीं केवी से 99.05% बच्चों ने परीक्षा पास की है। विजयवाड़ा रीजन से 99.60% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सीबीएसई पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “परिणाम” के टैब पर क्लिक करें। अब कक्षा 12वीं रिजल्ट के ऑप्शन को चुनें। नया पेज खुलेगा। रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करके डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में स्टूडेंट्स इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक 

रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट 

  • www.cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • umang.gov.in
  • cbseservices.digilocker.gov.in
  • results.digilocker.gov.in

इस साल भी नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने कोविड-19 महामारी के समय से ही बोर्ड परीक्षा टॉपर्स लिस्ट जारी करना बंद कर चुका है। यह कदम सीबीएसई ने छात्रों के बीच होने वाली हानिकारक प्रतियोगी पर रोक लगाने और प्रेशर को कम करने के लिए उठाया है।



Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews