RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जबलपुर में कार्यकर्ताओं से की चर्चा, राज्यसभा सांसद पीटी उषा से भी की मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन दिन के दौरे पर जबलपुर में हैं। वहीं आज शनिवार को उन्होंने संघ के मुख्य शिक्षकों और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने भी केशव कोटि पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जबलपुर में कार्यकर्ताओं से की चर्चा, राज्यसभा सांसद पीटी उषा से भी की मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर प्रवास पर हैं। वहीं दौरे के पहले दिन उन्होंने महानगर में रहने वाले मुख्य शिक्षक और उनसे ऊपर के दायित्व वाले कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसी दौरान राज्यसभा सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटी उषा ने भी केशव कोटि पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं रविवार को मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के कॉलेजों में पढ़ने वाले स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे।

दरअसल डॉ. मोहन भागवत के दौरे के दौरान संघ के अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें कार्यकर्ताओं से संवाद, युवा स्वयंसेवकों के शिविर और प्रांतीय स्तर की बैठक शामिल हैं। शनिवार को उन्होंने संघ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं विजयनगर में RSS के पथ संचलन में 34 जिलों से आए 3185 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 16 से 32 साल तक की उम्र के स्वयंसेवक शामिल हुए।

शिक्षकों और संघ कार्यकर्ताओं से की चर्चा

वहीं जबलपुर प्रवास के पहले दिन शनिवार को डॉ. मोहन भागवत ने महानगर में रहने वाले मुख्य शिक्षक और उनसे ऊपर के दायित्व वाले कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान संघ के संगठनात्मक कामों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। उनके तीन दिन के दौरे में संघ के अलग-अलग स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें रखी गई हैं। कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। निजी कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है। इन कार्यक्रमों में मीडिया कवरेज की अनुमति भी नहीं है। शनिवार दोपहर राज्यसभा सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटी उषा भी RSS प्रमुख से मिलने केशव कोटि पहुंचीं। वह करीब 15 से 20 मिनट तक वहां रहीं। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पथ संचलन में 34 जिलों के स्वयंसेवक शामिल

वहीं जबलपुर के विजयनगर में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन हुआ। इसमें महाकौशल प्रांत के 34 जिलों से आए 16 से 32 साल की उम्र के कुल 3,185 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवक एक साथ कदम मिलाकर संचलन करते हुए निकले। मार्ग पर जगह-जगह स्वागत के लिए पंडाल लगाए गए थे जहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। संचलन में कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। पथ संचलन श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज से शुरू हुआ और केशरवानी कॉलेज पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एक साथ चलते दिखाई दिए। कार्यक्रम में शामिल युवाओं की उम्र 16 से 32 साल के बीच थी। अलग-अलग जिलों से आए स्वयंसेवकों की भागीदारी इस आयोजन का प्रमुख हिस्सा रही।

25 अक्टूबर को कॉलेज के स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे

दरअसल डॉ. मोहन भागवत रविवार 25 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। उनके जबलपुर प्रवास के दौरान यह कार्यक्रम युवाओं के साथ बातचीत के लिए रखा गया है। दौरे के अंतिम दिन सोमवार, 26 अक्टूबर को RSS महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसमें संगठन के कामकाज, गतिविधियों और मौजूदा विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, आगे के कामों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews