ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा पिकअप, सड़क पर बिखरे कई क्विंटल टमाटर, उठाकर ले जाने लगे लोग

जबलपुर के खजरी-खिरिया बाइपास पर शुक्रवार सुबह टमाटर से भरे पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गया और उसमें लदे कई क्विंटल टमाटर हाईवे पर बिखर गए।
ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा पिकअप, सड़क पर बिखरे कई क्विंटल टमाटर, उठाकर ले जाने लगे लोग

जबलपुर के खजरी-खिरिया बाइपास पर शुक्रवार सुबह नागपुर-रीवा नेशनल हाईवे (NH-44) पर हादसा हो गया। दरअसल तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टमाटर से भरा पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। वहीं हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद कई क्विंटल टमाटर सड़क पर फैल गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोग टमाटर उठाकर ले जाने लगे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

दरअसल खजरी-खिरिया बाइपास पर हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकअप वाहन छिंदवाड़ा से टमाटर लेकर कटनी जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टमाटर से लदा वाहन बीच सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने पर माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NH-44 पर ट्रक की टक्कर से पलटा टमाटर से भरा पिकअप

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन क्रमांक MP 28 ZC 6790 शुक्रवार सुबह खजरी-खिरिया बाइपास के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें रखे टमाटर बाहर बिखर गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां रुके बिना मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर माढ़ोताल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पिकअप चालक को गंभीर चोटें आई थीं इसलिए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सड़क पर पलटे वाहन को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और उसे किनारे खड़ा कराया गया। पुलिस अब हादसे के कारणों और फरार ट्रक की पहचान करने में जुटी है।

सड़क पर बिखरे टमाटर

वहीं हादसे में पिकअप में लदे कई क्विंटल टमाटर सड़क पर फैल गए। हाईवे पर टमाटर बिखरने से सड़क का बड़ा हिस्सा ढक गया और वहां फिसलन की स्थिति बन गई। इस वजह से पीछे से आ रहे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी और कुछ लोगों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोग सड़क पर बिखरे टमाटर समेटकर अपने साथ ले जाने लगे। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति अमन ऊईके ने बताया कि हादसा सुबह हुआ था। उनके मुताबिक, ट्रक की टक्कर से पिकअप पलट गया और चालक को गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वंदना झां, जबलपुर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा पिकअप, सड़क पर बिखरे कई क्विंटल टमाटर, उठाकर ले जाने लगे लोग