Hindi News

छात्रों के लिए सुनहरा मौका, CBSE ने अपनी ई-मैगजीन के लिए आमंत्रित किया, 29 दिसंबर तक जमा करें लेख और कवर डिजाइन

Published:
सीबीएसई ने ई-मैगजीन CENBOSEC को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। थिम और तारीख घोषित हो चुकी है।
छात्रों के लिए सुनहरा मौका, CBSE ने अपनी ई-मैगजीन के लिए आमंत्रित किया, 29 दिसंबर तक जमा करें लेख और कवर डिजाइन

CBSE Board News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने द्विवार्षिक ई-मैगजीन CENBOSEC के लिए छात्रों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य को आमंत्रित किया है। इस संबंध में बोर्ड ने सम्बद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। यह उन लोगों के लिए शानदार अवसर साबित हो सकता है, जो अपने लेख और कवर डिजाइन को पब्लिश करवाना चाहते हैं। इससे संबंधित दिशा निर्देश भी सीबीएसई ने जारी कर दिए हैं।

इस बार की थिम “पर्यावरण के लिए जीवनशैली:- विद्यालयों में स्थायी पद्धतियां” है। ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, संवहनीय (सस्टेनेबल) खाद्य पद्धतियां, जैव विविधता और हरित स्थल और  सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जलवायु कार्यवाही और प्रतिपालन में से किसी भी एक सब-सब्जेक्ट पर प्रतिभागी लेख और कवर डिजाइन जमा कर सकते हैं।

समाधान के लिए हेल्पडेस्क भी गठित (CBSE CENBOSEC 2024)

लेख और कवर डिजाइन जमा करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2024 है। शिक्षक, विद्यार्थी और प्रधानाचार्य गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/AR5fey8qk6XqDvaU8 पर जाकर लेख जमा कर सकते हैं। वहीं “https://forms.gle/zcuhbQgrrMayhcJTA” पर जाकर अपना कवर डिजाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। 011-23231070 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा “cenbosec.cbse@shiksha ” पर ईमेल भी कर सकते हैं।

प्रतिभागी इन बातों का रखें ख्याल (e-Magazine Guidelines)

हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लेख और कवर डिजाइन जमा कर सकते हैं। आर्टिकल और कवर डिजाइन को दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार ही जमा करना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो के साथ-साथ नाम कक्षा, स्कूल का नाम, पता और स्कूल एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। MS Word फॉर्मेट में आर्टिकल और कवर डिजाइन को जमा कर सकते हैं। पीडीएफ फॉर्म की अनुमति नहीं होगी। आर्टिकल के लिए शब्द सीमा 1000 है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews