केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नेशनल ऑटोमोबाइल ओलंपियाड (NAO 2026) की शुरुआत कर दी है। जिसका आयोजन सीबीएसई आटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (ASDC) के साथ मिलकर करने जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभर के छात्रों में ऑटोमेटिक आटोमोटिव स्किल्स को बढ़ावा देना है। यह ओलंपियाड स्कूलों स्कूलों को अपने छात्रों को एक हेल्थी कंपटीशन में शामिल करने का मौका देता है। ताकि उनके प्रैक्टिकल समझ और इंडस्ट्रीज एक्स्पोज़र को बढ़ावा मिल सके।
सीबीएसई ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। ओलंपियाड में थियोरेटिकल असेसमेंट, हैंड्स ऑन एक्टिविटीज और प्रोबलम सॉल्विंग टास्क शामिल होते हैं। इसके जरिए छात्र क्लासरूम लर्निंग को असल दुनिया के उपयोग से जोड़ सकते हैं। यह इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट से बातचीत करने, नई ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करने और इस सेक्टर में अलग-अलग करियर के मौकों को जानने का मौका देता है।
कौन और कैसे करें आवेदन?
स्कूलों से अपने छात्रों को इस ओलंपियाड में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा देने का अनुरोध किया है।आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है। एनएओ पोर्टल http://nao.asdc.org.in पर जाकर स्कूल या स्टूडेंट्स 30 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्कूल ऑनलाइन संस्थागत पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद स्कूल के जरिए पंजीकृत सभी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर टेस्ट का लिंक मिलेगा। वहीं छात्र भी ओलंपियाड के वेब पेज पर जाकर सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें पंजीकृत ईमेल आईडी पर टेस्ट लिंक भेजा जाएगा। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते हैं।
कुल 4 चरण शामिल होंगे
ओलंपियाड में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन होगा। दूसरे चरण में क्वालीफाइंग राउंड होगा, जिसमें ऑनलाइन एमसीक्यू टेस्ट लिया जाएगा। इसमें छात्रों का ऑटोमोटिव नॉलेज चेक किया जाएगा। इसका आयोजन वहीं तीसरा अप्रैल-जुलाई में होगा। चरण रीजनल राउंड का होगा। आखिरी चरण राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का होगा, जो नवंबर-दिसंबर तक आयोजित हो सकता है। इस प्रतियोगिता में राउंड 2 में तुम छात्रों को शामिल होने की अनुमति होगी।
NAO 2026 से जुड़ी जरूरत बातें
इस बार एनएओ का फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल, रोबोटिक्स एंड आई, मेकाट्रॉनिक्स एंड डाटा एनालिसिस और सस्टेनेबल मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों पर होगा। ओलंपियाड का आयोजन तीन ग्रुप में किया जाएगा। पहले ग्रुप में कक्षा 6 से लेकर आठवीं के छात्रों को शामिल किया जाएगा। वहीं दूसरे ग्रुप में कक्षा 9 से लेकर 10वीं और तीसरी ग्रुप में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को शामिल किया जाएगा।
62_Notification_2026





