Hindi News

CUET UG 2025: जारी हुआ सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, 13 मई से परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स 

Published:
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। 13 मई से परीक्षा शुरू होने वाली है। यूजी प्रोग्राम के लिए देशभर के लिए देशभर के विभिन्न यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा। आइए जानें कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें?
CUET UG 2025: जारी हुआ सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, 13 मई से परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स 

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 7 मई को एनटीए ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। जिसमें उन शहरों के नाम दिए गए थ जहाँ परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

एनटीए ने अब तक एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस जारी किया है। न ही विषयवार डेटशीट अपलोड हुई है। पिछली सूचना के मुताबिक परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाने की घोषणा एजेंसी ने की थी। प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलती। इसमें उम्मीदवार का नाम, विषय, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता, गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। जानकारी के लिए बता दें एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी छात्रों को पोस्ट के जरिए नहीं भेजी जाएगी। इसमें बदलाव न करने की सलाह दी जाती है। भविष्य के संदर्भ में इसे संभाल कर रखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। उपलब्ध जानकारी को सत्यापित करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का एक से अधिक प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक

सीयूईटी यूजी परीक्षा कब तक चलेगी?

सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए ने स्थगित कर दी है। पहले इसका आयोजन 8 मई से 1 जून तक होने वाला था। लेकिन अब परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। कुल 37 विषय शामिल हैं। प्रत्येक छात्र 5 टेस्ट पेपर में शामिल हो सकती है। प्रत्येक टेस्ट पेपर 60 मिनट का होगा। प्रश्नों की संख्या 50 होगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews