Hindi News

CUET UG 2025 पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होंगे रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानें वैधता समेत स्कोरकार्ड से जुड़े 5 जरूरी सवालों के जवाब

Published:
सीयूईटी यूजी रिजल्ट एनटीए जल्द घोषित कर सकता है। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए उम्मीदवार इसे चेक कर पाएंगे। स्कोरकार्ड से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहाँ बताए गए हैं।
CUET UG 2025 पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होंगे रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानें वैधता समेत स्कोरकार्ड से जुड़े 5 जरूरी सवालों के जवाब

सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों को है। 28 जून यानि आज कभी भी परिणाम घोषित होने की संभावना है। वर्ष 2024 में इसी दिन परिणाम की घोषणा हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए लॉग इन डिटेल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि उत्तर प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी हुई थी। आपत्ति दर्ज का मौका 20 जून तक था।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2025) के लिए 13, 54,699 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 13 मई से लेकर 4 जून के बीच  हुआ था। जल्द ही परिणाम घोषित हो सकते हैं। जिसके बाद कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन भी शुरू हो जाएगा। हालांकि अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी रिजल्ट को लेकर कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। परिणाम घोषित होने से पहले छात्रों के मन में स्कोरकार्ड को लेकर कई सवाल होते हैं। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब यहाँ बताए गए हैं।

क्या स्कोरकार्ड उम्मीदवारों को भेजा जाएगा?

उम्मीदवार को डाक या अन्य किसी माध्यम से एनटीए सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड नहीं भेजता। ये ऑफिशियल वेबसाइट पर डिजिटल मोड में उपलब्ध होते हैं। इसलिए उम्मीदवार को स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखने की सलाह दी जाती है। ताकि भविष्य में इसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सके।

क्या रिजल्ट पर दर्ज करवा सकते हैं शिकायत?

छात्रों को यह चिंता सताती है कि क्या वे सीयूईटी यूजी रिजल्ट पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या नहीं? बता दें एनटीए ऐसी  कोई भी सुविधा छात्रों को ऑफर नहीं करता। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाता है। जरूरी संशोधन के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाती है। रिजल्ट इसी के आधार पर तैयार किए जाते हैं।

कब तक कर सकते हैं स्कोरकार्ड का इस्तेमाल?

स्कोर कार्ड केवल शैक्षिक क्षेत्र 2025-26 के लिए ही मान्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार 2027 में या सेशन समाप्त होने के बाद इस परिणाम के आधार पर किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला लेने जाता है तो इसे वैध नहीं माना जाएगा। इसके लिए उन्हें अगले सेशन में फिर से प्रवेश परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

स्कोर के लिए मानदंड क्या हैं?

अलग-अलग पेपरों के लिए विभिन्न शिफ्ट में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त वास्तविक अंक एनटीए स्कोर (पर्सेंटाइल) में बदले जाएंगे। इसके लिए नॉर्मलाइजेशन मेथड का इस्तेमाल किया जाएगा

कौन तैयार करेगा मेरिट लिस्ट?

सीयूईटी यूजी मेरिट लिस्ट तैयार करने में एनटीए की भागीदारी नहीं होती। प्रतिभागी यूनिवर्सिटी और संस्थाओं यह तैयार की जाएगी। स्कोर के आधार विश्वविद्यालय द्वारा व्यक्तिगत काउंसलिंग का आयोजन हो सकता है। एडमिशन प्रोसेस और चयन प्रक्रिया पूरी तरीके से यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित मानदंडों पर आधारित होती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !