Hindi News

बड़ी अपडेट, CUET UG को लेकर अहम नोटिस जारी, रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 26 मार्च को खुलेगा करेक्शन पोर्टल

Published:
छात्रों को राहत मिली है। एनटीए ने सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। आइए जानें अब उम्मीदवार कब तक पंजीकरण कर सकते हैं?
बड़ी अपडेट, CUET UG को लेकर अहम नोटिस जारी, रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 26 मार्च को खुलेगा करेक्शन पोर्टल

सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। इस संबंध में पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है। अब  उम्मीदवार 24 मार्च रात 11:50 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अब छात्र 23 मार्च की बजाय 25 मार्च रात 11:50 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। करेक्शन पोर्टल 26 मार्च से लेकर 28 मार्च तक खुला रहेगा।   उम्मीदवारों को एप्लीकेशन में बदलाव और सुधार का अवसर दिया जाएगा। इससे पहले करेक्शन पोर्टल 24 से 25 मार्च तक खुलने वाला था।

एनटी ने क्यों लिया यह फैसला? 

एनटीए ने कहा, “उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए। इसके जवाब में एप्लीकेशन की लास्ट डेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है।” परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 8 मई से लेकर 1 जुलाई तक होगा।

छात्रों को दी ये सलाह 

एजेंसी ने छात्रों को स्पष्टीकरण और प्रश्न के लिए हेल्पडेस्क का उपयोग करने का निर्देश दिया है। उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। या cuet-ug@nta.in पर ईमेल भेज सकते हैं। इसके अलावा  सभी कैंडडेट्स और हितधारकों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह भी एनटीए ने दी है।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में सीयूईटी यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। फिर लॉगिन करके फिर आवेदन पत्र को भरें। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। शुक्ल का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews