Hindi News

दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई पहल, Gen Z के लिए खास कोर्स लॉन्च, छात्रों को प्यार, ब्रेकअप और रिलेशनशिप के बारे में पढ़ाया जाएगा

Published:
डीयू ने नए कोर्स की शुरुआत की है। इसमें छात्रों को मॉडर्न रिलेशनशिप और इससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में पढ़ाया जाएगा। कक्षा 12वीं पास स्टूडेंट्स एडमिशन ले पाएंगे। आइए पाठ्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालें-
दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई पहल, Gen Z के लिए खास कोर्स लॉन्च, छात्रों को प्यार, ब्रेकअप और रिलेशनशिप के बारे में पढ़ाया जाएगा

AI Generated

टिंडर और अन्य डेटिंग ऐप के जमाने में युवाओं को रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने नया कोर्स लॉन्च किया है। इसका नाम “नेगोशिएटिंग इंटिमेट रिलेशनशिप है। इस प्रोग्राम में जेन Z को होने वाली भावनात्मक चुनौतियों  के बारे में पढ़ाया जाएगा। प्यार, ब्रेकअप, टॉक्सिसिटी और अन्य टॉपिक्स को शामिल किया गया है।

यह कोर्स डीयू का डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी ऑफर (DU New Course) करेगा। इसकी शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एक स्नातक वैकल्पिक विषय के रूप में हो रही है। बता दें कि 4-क्रेडिट यह कोर्स 2023 से ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लेकिन अब तक इसे औचरिक रूप से पेश नहीं किया गया था। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की मदद करना है ताकि वे आधुनिक समय के रिश्तों को समझ सकें। इस दौरान होने वाली भावनात्मक चुनौतियों का सामना कर सकें।

कौन ले सकता है एडमिशन?

यह एक ग्रेजुएशन कोर्स है। दाखिला लेने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। प्रोग्राम के लिए विषय की बाध्यता नहीं होगी। हर हफ्ते 3 लेक्चर इसमें शामिल किए गए हैं। वहीं ट्यूटोरियल भी होगा, जिसमें मूवी समीक्षा, डेटिंग कल्चर पर बहस, ग्रुप डिस्कस और सोशल मीडिया नेटवर्क विश्लेषण जैसे इंटरैक्टिव सेशन शामिल हैं। छात्रों को कबीर सिंह, टाइटैनिक जैसी फिल्मों की समीक्षसस से प्यार और संघर्ष के चित्रण को समझने में मदद मिलेगी।

चार यूनिट में बंटा होगा कोर्स, जानें क्या पढ़ाया जाएगा?

विश्वविद्यालय ने युवाओं में भावनात्मक संकट और हिंसा की घटनाओ की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए इस प्रोग्राम को तैयार किया है। इसे चार प्रमुख यूनिट्स में बांटा गया है। पहले यूनिट में दोस्ती के मनोविज्ञान और इंटिमेट रिलेशनशिप के बारे में पढ़ाया जाएगा। दूसरा यूनिट “प्यार को समझना” टॉपिक से संबंधित है। तीसरे यूनिट में “रिश्ते खराब होने के संकेत” और चौथे में रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews