सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। ऑप्शनल विषय के रूप में कई छात्र कंप्यूटर साइंस विषय को चुनते हैं। यह ओवरऑल परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है। यदि किसी विषय में कम अंक आते हैं तो कुल स्कोर को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इस साल कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 29 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
कई छात्रों को कंप्यूटर साइंस (CBSE Board Exam 2025) का विषय बहुत मुश्किल लगता है, उन्हें कैसे तैयारी करनी चाहिए समझ ही नहीं आता। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
1MPESB Vacancy: 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स
2kvs admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की अधिसूचना जल्द होगी जारी, बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
3बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता
4JNVST Admit Card 2026: कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली विंटर बाउंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
तैयारी के लिए टिप्स
- कंप्यूटर साइंस विषय के सिलेबस को अच्छे से समझें। टाइम टेबल बनाएं। सभी टॉपिक के लिए समय निर्धारित करें।
- परीक्षा पैटर्न को समझें। वैटेज के हिसाब से टॉपिक पर ध्यान दें। अधिक वैटेज वाले टॉपिक पर खास ध्यान दें।
- कंप्यूटर साइंस विषय को रटकर याद करने से कोई फायदा नहीं होता। कॉन्सेप्ट को समझें। वरना आप परीक्षा के दौरान सब कुछ भूल भी सकते हैं। लॉजिक को जान लें आप शिक्षकों का मार्गदर्शन भी ले सकते हैं।
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर को सॉल्व जरूर करें। सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर उपलब्ध हैं। ऐसा करने से आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप टाइम मैनेजमेंट भी अच्छे से कर पाएंगे। प्रश्न पत्र और परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
- कंप्यूटर साइंस विषय के लिए प्रोग्रामिंग संरचना और कमांड को याद जरूर कर लें। इससे परीक्षा के दौरान कोडिंग में मदद मिलती है।
- नियमित तौर पर कोड लिखने अभ्यास करें इसे आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल बेहतर होगी। डायग्राम का अभ्यास जरूर करें।
- परीक्षा की तैयारी करते समय पाठ्यपुस्तकों, ऑनलाइन ट्यूटोरियल, एजुकेशनल वेबसाइट और रिफरेंस बुक्स का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इससे आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे।
- नोट्स और फ्लैशबोर्ड बनाएं। परीक्षा से पहले रिवीजन में आसानी होगी। परीक्षा से पहले रिवीजन बहुत महत्वपूर्ण होता हैं।
पेपर लिखते इन बातों का रखें ख्याल
- पेपर लिखते समय टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। एक प्रश्न पर अधिक समय बर्बाद न करें।
- डायग्राम साफ-सुथरा रखें। आन्सर-शीट में अधिक गलती ना दिखे को अच्छा रहेगा।
- कोडिंग या प्रोग्रामिंग लिखते समय कोई भी गलती करने से बचें।
- उत्तर लिखते समय दिमाग शांत रखें। घबराएं नहीं।