Hindi News

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें Home Science विषय की तैयारी, फॉलो करें ये 5 टिप्स, आएंगे अच्छे अंक 

Published:
कई छात्रों को होमसाइंस का विषय मुश्किल लगता है। बोर्ड परीक्षा में पूरे अंक प्राप्त करना सपना लगता है। कुछ टिप्स को फॉलो करके छात्र इस विषय में भी अच्छे अंक ला सकते हैं। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें Home Science विषय की तैयारी, फॉलो करें ये 5 टिप्स, आएंगे अच्छे अंक 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने में 4 दिन का समय बाकी है। कई छात्र (CBSE Board Exam 2025) परीक्षा के लिए तैयार हो चुके हैं।कक्षा 12वीं में होम साइंस विषय काफी प्रसिद्ध है। ज्यादातर छात्र इसे विकल्प के रूप में चुनते हैं।

इस बार होम साइंस की परीक्षा 3 अप्रैल 2025 को आयोजित किए जाएगी। थ्योरी का पेपर 70 अंकों का होगा। जिसकी अवधि 3 घंटे होगी। प्रश्नों की संख्या 35 होगी। 30 अंक प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के लिए होता है। कुछ ऐसे छात्र हैं, जिन्हें होम साइंस का विषय कठिन लगता है। व्यावहारिक अनुभव, अवधारणाओं और पाठ्यक्रम को समझने में परेशानी होती है। तैयारी सही से हो तो गृह विज्ञान थ्योरी में फुल मार्क्स भी प्राप्त किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके छात्र होम साइंस विषय में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।

ऐसे करें तैयारी 

  • होम साइंस विषय के पूरे सिलेबस को समझें। चैप्टर या टॉपिक्स के वैटेज के हिसाब से परीक्षा की तैयारी आप कर सकते हैं। पोषण और शिशुगृह दोनों चैप्टर पर विशेष ध्यान दें। महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान करें।
  • छात्रा जो भी पढ़े उनके शॉर्ट नोट्स, फ्लैश कार्ड और चार्ट बनाएं। इसे आपको याद करने में मदद मिलेगी। फाइनेंस के लिए फ्लैश कार्ड और न्यूट्रिशन टॉपिक के लिए चार्ट का इस्तेमाल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
  • परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीआरटी टेक्सबुक और अपने नोट्स को अच्छे से पढ़ें। किसी अन्य रेफरेंस बुक पर निर्भर ना रहें। महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को हाईलाइट जरूर करें।
  • परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र सॉल्व जरूर करें। सीबीएसई के वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर पेपर्स का अभ्यास भी छात्र कर सकते हैं। इसे आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान आप कर पाएंगे।
  • किसी भी टॉपिक को पढ़ें फिर लिखें। इससे आपको चीजें लंबे समय तक याद रहेंगी। होम साइंस विषय को असली जीवन से जोड़कर भी आप समझ सकते हैं।

परीक्षा के दिन जरूर करें ये काम 

  • परीक्षा के दिन प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें उसके बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें।
  • हैंडराइटिंग का खास ख्याल रखें। उत्तर पुस्तिका को गंदा न करें।
  • चार्ट चार्ट और डायग्राम को साफ-सुथरा और स्पष्ट बनाएं।
  • अपने उत्तर को समर्थन देने के लिए उदाहरण जरूर लिखें। डायग्राम या चार्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • पेपर लिखते समय समय का खास ख्याल रखें। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें। एमसीक्यू प्रश्नों पर अधिक समय बर्बाद न करें।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews