सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटिंग इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 11 अगस्त को इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएमएआई) परीक्षा के परिणाम (ICMAI CMA Exam Result) घोषित कर सकता है। हालांकि अब तक तारीख और समय को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट icmai.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, एग्जाम स्टेटस, ग्रुप-1 और ग्रुप-2 अंक जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए 17 डिजिट  रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे। सीएमए इंटर और फाइनल एग्जाम पास करने के लिए ओवरऑल 50% लाना  अनिवार्य होता है। प्रत्येक विषय में 40% अंक जरूरी होता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://icmai.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Examinatio” टैब पर क्लिक करें।
  • अब सीएमए एग्जाम रिजल्ट जून 2025″ के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा।
  • विषय वार अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के सन्दर्भ में उम्मीदवार रिजल्अट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

30 दिनों तक खुलेगा रहेगा रिजल्ट वेरिफिकेशन विंडो 

परिणाम की घोषणा होने के बाद ही रिजल्ट वेरीफिकेशन विंडो एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार 30 दिनों के भीतर स्कोरकार्ड वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यदि अंकों में बढ़ोत्तरी होती है, तो फीस रिफंड कर दी जाएगी।

दिसंबर में कितना था पासिंग पर्सेंटेज?

दिसंबर 2024 सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप-1 का पासिंग प्रतिशत 16.10% था।  ग्रुप 2 के लिए में 28.69 प्रतिशत और दोनों में से किसी एक ग्रुप के लिए 9.89% था। वहीं दोनों ग्रुप में 17.77% पासिंग प्रतिशत था। सीएमए फाइनल परीक्षा ग्रुप 3 में 14.72%,  ग्रुप-4 में केवल 50.95%, दोनों में से किसी एक ग्रुप में 30.76% और दोनों ग्रुप को मिलाकर 22.46% था।