Hindi News

ICMAI सीएमए जून परीक्षा का रिजल्ट जारी, रिया पोद्दार ने किया टॉप, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, देखें टॉपर्स लिस्ट 

Published:
आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन जून सेशन का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार विषयवार अंक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध हो चुकी है। आइए जानें कैसे स्कोरकार्ड डाउनलोड करें?
ICMAI सीएमए जून परीक्षा का रिजल्ट जारी, रिया पोद्दार ने किया टॉप, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, देखें टॉपर्स लिस्ट 

AI Generated Image

इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए फाउंडेशन जून सेशन परीक्षा का परिणाम 8 जुलाई को जारी कर दिया है। टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आईडेंटिफिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 14 जून 2025 को हुआ।

सीएमए फाउंडेशन (ICMAI CMA June Result) जून सेशन में हावड़ा की रिया पोद्दार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान पर अक्षत अग्रवाल हैं। वहीं तीसरा स्थान मोहित दास और भव्या अग्रवाल ने हासिल किया है। चौथे नंबर पर पेनुगोंडा साई रघुवेन्द्र रेड्डी और पांचवें पर मैथरिका चोपारा हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “CMA Foundation Result June 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। आईडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्कोरकार्ड का पेज खुलेगा। विषयवार स्कोर चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

ये है टॉपर्स लिस्ट 

J25_FOUNDATION_MERIT_LIST

अब आगे क्या?

सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इंटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन कैंडीडेट्स को दिसंबर सेशन एग्जाम में शामिल होने की अनुमति होगी। आवेदन प्रक्रिया जारी है, अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। वहीं जिन भी उम्मीदवारों ने इस सेशन में पास नहीं किया, वे दिसंबर सेशन में शामिल हो सकते हैं।

सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जल्द 

आईसीएमएआई ने सीएमए इंटर और फाइनल जून परीक्षा का परिणाम (CMA Intermediate and Final Result) जल्द घोषित कर सकता है। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक 11 अगस्त या इससे पहले रिजल्ट जारी हो सकते हैं। कुछ सूत्रों का मानना है की स्कोरकार्ड 25 जुलाई को उपलब्ध होंगे। अपडेट्स और सटीक जानकारी के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews