दर्शनशास्त्र यानी फिलॉसफी को करियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। कई लोग इस कोर्स में बेहद रूचि रखते हैं। यदि आप भी इनमें एक हैं तो IGNOU के कुछ कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) भारत सरकार फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म SWAYAM पोर्टल पर एक नहीं बल्कि चार कोर्सेज ऑफर कर रहा है।
इन पाठ्यक्रमों की लिस्ट में शामिल “एसेंशियल ऑफ इंडियन फिलॉसफी”, “फंडामेंटल्स ऑफ फिलॉसफी”, और “सोशल एंड पॉलीटिकल फिलॉसफी” तीनों कोर्स एक निर्धारित समय के लिए उपलब्ध हैं। 15 नवंबर को इनका समापन होगा। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। वहीं “फिलॉसफी ऑफ गांधी” कोर्स को कभी भी किया जा सकता है। चारों कोर्स को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। लेकिन सर्टिफिकेट के लिए शुल्क का प्रावधान है। 12 सप्ताह में इन्हें पूरा भी किया जा सकता है।
कोर्स के बारे में (IGNOU Free Courses)
एसेंशियल ऑफ इंडियन फिलॉसफी:- यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध दर्शनशास्त्र से जुड़ा एक कोर्स डिप्लोमा लेवल कोर्स है, जो 15 नवंबर को खत्म होने वाला है। दसवीं पास/12वीं पास, ग्रेजुएट स्टूडेंट भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। इस कोर्स में भारतीय दर्शन के विभिन्न संप्रदायों द्वारा खोजे गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी।
फंडामेंटल्स ऑफ फिलॉसफी:- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यह कोर्स है, जिसकी अवधि भी 12 सप्ताह है। डिप्लोमा प्रोग्राम को दसवीं और 12वीं पास स्टूडेंट ज्वाइन सकते हैं। 3 से 4 घंटे हर हफ्ते पढ़ाई करवाई जाएगी। इसमें फिलॉसफी के बेसिक कॉन्सेप्ट्स के बारे में पढ़ाया गया है। अलग-अलग थ्योरी भी शामिल की गई है। इंग्लिश मध्यम में यह उपलब्ध है।
सोशल एंड पॉलीटिकल फिलॉसफी:- यह एक अंडर ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है, यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। 12 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक दर्शन विषय का परिचय दिया गया है। समाज की उत्पत्ति-विका, सामाजिक अनुबंध सिद्धांत और समाज के विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की गई है।
फिलॉसफी ऑफ गांधी:- यह एक सेल्फ पेस्ड प्रोग्राम है, जिसे कभी भी ज्वाइन किया जा सकता है। यह ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस कैटेगरी में शामिल एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है। यूजी या पीजी स्टूडेंट्स जुड़ सकते हैं। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।
कैसे करें ज्वाइन?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं।
- खुद को पंजीकृत करें, इसके लिए “Register” टैब पर क्लिक करें।
- होमपेज पर फिल्टर के ऑप्शन में जाकर इग्नू को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर सेलेक्ट करें.
- इसके बाद कोर्स को चुनें और “Join” बटन पर क्लिक करें।






