Hindi News

मई में JEE Advanced 2026, रजिस्ट्रेशन शुरू, जरूरी गाइडलाइंस भी जारी, जान लें फीस और पात्रता

Published:
जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक्टिव हो चुका है। जेईई मेंस में चयनित अभ्यर्थी 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, फीस और जरूरी नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
मई में JEE Advanced 2026, रजिस्ट्रेशन शुरू, जरूरी गाइडलाइंस भी जारी, जान लें फीस और पात्रता

जेईई एडवांस्ड 2026 (IIT JEE Advanced 2026) के लिए एप्लीकेशन लिंक आईआईटी रुड़की ने एक्टिव कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 4 मई 2026 है। आवेदन के दौरान कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना होगा।  जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

भारतीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है। इसमें सर्विस चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और अन्य किसी भी शामिल नहीं किया गया है, जो पेमेंट गेटवे या बैंक द्वारा लगाए जाते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब रजिस्ट्रेशन पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जेईई मेंस 2026 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. जरूरी दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।

 इन बातों का रखें ख्याल 

  • सभी दस्तावेजों को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने की सलाह दी गई है। जिसकी साइज़ न्यूनतम 50 kb और अधिकतम 500 kb होनी चाहिए।
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई/ई-चालान/सीएससी का भुगतान किया जा सकता है। पेमेंट के बाद भी उम्मीदवार को “रजिस्ट्रेशन एक्नॉलेजमेंट” यूनीक रजिस्ट्रेशन के साथ प्रिंट करने की अनुमति होगी।
  • आईआईटी रुड़की ने सभी उम्मीदवारों को अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है। यदि इसका गलत इस्तेमाल होता है तो इसकी जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की/एनआईसी की नहीं होगी।
  • लॉग इन के बाद यदि उम्मीदवार चाहे तो अपने पासवर्ड को बदल भी सकते हैं। ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड 8 से 13 कैरेक्टर लंबा होना चाहिए। इसमें एक अपर केस अल्फाबेट, एक लोअर केस अल्फाबे, एक न्यूमेरिकल वैल्यू और एक स्पेशल कैरक्टर होना अनिवार्य है।
  • पासवर्ड को रिसेट करते समय जेईई मेंस पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन कोड/ रिसेट लिंक भेजा जाएगा।

क्या है पात्रता?

  • जेईई मेंस 2026 बीई/बीटेक पेपर में टॉप 2.5 लाख रैंक होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या इसके बाद होनी चाहिए। एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट दी जाएगी।
  • लगातार 2 सालों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस की परीक्षा में अभ्यर्थी बैठ सकता है।
  • 2025 या 2026 में पहली बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति होगी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित अनिवार्य विषय हैं।  2024 इससे पहले कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पात्र नहीं माना जाएगा।
  • आईआईटी के किसी प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों को भी पात्र नहीं माना जाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews