उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल (कक्षा दसवीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा बारहवीं) का परिणाम (UP Board Result 2026) जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in पर जाकर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा परिणाम डिजिलॉकर की वेबसाइट/ऐप और UMANG पर भी पर भी उपलब्ध हो चुके हैं। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स, डिवीजन/ग्रेड और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।
कक्षा दसवीं में पासिंग प्रतिशत 90.42% और कक्षा 12वीं में पासिंग प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया है। कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। कक्षा दसवीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 93.76% रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 87.30% रहा मैं कक्षा 12वीं में 86.32% लड़कियों और 75.04% लड़कों ने परीक्षा पास की है।
सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले
इस बार भी आगरा और फिरोजाबाद सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल है। वहीं सूची में सीतापुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बरेली और अलीगढ़ का भी नाम शामिल है।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर हाई स्कूल परीक्षाफल 2026/इंटर परीक्षाफल 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके “View Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- मार्कशीट नजर आएगी। विषयवार स्कोर चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
टॉपर्स के नाम जानें
यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अदिति है। तीसरे स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा हैं।
कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान शिखा वर्मा ने हासिल किया है। नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा दूसरे स्थान पर हैं। सुरभि यादव और पूजा पाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
योग्य आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करें। मां सरस्वती से यही प्रार्थना है।”
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
आप सभी विद्यार्थी भविष्य…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 23, 2026






