केंद्रीय विद्यालय संगठन को ओर से पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही थी। आज यानी 8 अप्रैल को बाल वाटिका एक, दो और तीन की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित बच्चों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

अगर आपने भी अपने बच्चों के एडमिशन के लिए अप्लाई किया था तो आप केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट Kvsnagathan.nic.in पर जाकर लिंक से लिस्ट डाउनलोड कर नाम चेक कर सकते हैं।

क्या है आगे की प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की आगे की प्रक्रिया की बात करें तो पहले चरण में जिन बच्चों को सिलेक्शन मिलेगा उन्हें तय तिथि के अंदर स्कूल में रिपोर्ट कर एडमिशन प्राप्त करना होगा। माता-पिता याद रखें कि सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रहें ताकि एडमिशन के वक्त किसी तरह की परेशानी ना हो।

कैसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लिस्ट

  • केवीएस बाल वाटिका प्रोविजनल लिस्ट 2026 के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट की एक्टिव लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और अपने बच्चों का नाम चेक करें।
  • इस पीडीएफ में बच्चे का नाम, कैटेगरी और एप्लीकेशन सबमिशन कोड जैसी जानकारी मिल जाएगी।

तीन चरणों में होगा एडमिशन

आपको बता दें कि यह एलॉटमेंट लिस्ट जारी किए जाने का पहला चरण है। अगर आपके बच्चे को पहले चरण में सीट नहीं मिलती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आगे के राउंड में आपके बच्चे को सीट अलॉट की जा सकती है। इस प्रक्रिया की दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल और तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल को जारी की जाने वाली। हालांकि दूसरी और तीसरी लिस्ट तभी जारी होगी जब स्कूलों में सीट खाली बचेगी अन्यथा लिस्ट जारी नहीं होगी।

कब आएगी कक्षा 1 की लिस्ट

बाल वाटिका के अलावा केंद्रीय विद्यालय की ओर से कक्षा एक की पहली प्रोविजनल लिस्ट भी जारी की जाने वाली है। इस लिस्ट को आप 9 अप्रैल यानी कल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को क्लास एक में एडमिशन दिलवाने के लिए आवेदन किया है वह यह लिस्ट चेक कर सकते हैं।