Hindi News

मई में आयोजित होगी 10 बड़ी परीक्षाएं, लिस्ट में CUET UG, नीट यूजी और UPSC प्रीलिम्स भी शामिल, नोट कर लें तारीख, जानें डिटेल

Published:
मई का महीना अभ्यर्थियों के लिए बहुत खास है। कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। लिस्ट में सरकारी भर्ती और प्रवेश परीक्षा शामिल है। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
मई में आयोजित होगी 10 बड़ी परीक्षाएं, लिस्ट में CUET UG, नीट यूजी और UPSC प्रीलिम्स भी शामिल, नोट कर लें तारीख, जानें डिटेल

AI Generated

May Exam Calendar 2025: मई की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होगी। इनकी तारीख भी घोषित हो चुकी है। इस लिस्ट में एनटीए, रेलवे, आईसीएआई और यूपीएससी परीक्षाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। सीए फाउंडेशन और सीए फाइनल परीक्षा का आयोजन होने वाला है। यह महीना यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभियार्थियों के भी खास है, प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने वाली है।

महीने के पहले सप्ताह में नीट यूजी परीक्षा होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई मेंस में चयनित उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर 18 मई को करने वाला है। एमपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 मई को होगा। इसके अलावा कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज एन्ट्रेंस एग्जाम का आयोजन भी मई में होने वाला है।

नीट यूजी परीक्षा 4 मई को 

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई रविवार को देशभर के विभिन्न शहरोई में आयोजित होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन एंड पेपर मोड में एग्जाम होगा। एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी परीक्षा 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट- यूजी की शुरुआत 8 मई से होने वाला है। इसका समापन 1 जून को होगा। जल्द ही शेड्यूल जारी हो सकता है। प्रत्येक छात्र अधिकतम 5 टेस्ट पेपर्स में शामिल हो सकते हैं। एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित होगा।

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा कब?

यूनियन पब्लिक सर्विस ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 25 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम होगा। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा 22 अगस्त को होगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।

मई में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट देखें 

  • सीए फाइनल परीक्षा- 2 मई से 13 मई तक
  • सीए इंटर- 3 से 14 मई 2025
  • नीट यूजी- 4 मई 2025
  • सीयूईटी यूजी- 8 मई से 1 जून 2025
  • एमपी व्यापम ग्रुप 4 एग्जाम- 7 मई 2025
  • एमपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा- 10 मई 2025
  • सीए फाउंडेशन मई सेशन- 15, 17, 19 और 21 मई
  • जेईई एडवांस्ड 2025- 18 मई
  • यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025- 25 मई
  • आरआरबी एएलपी सीबीटी 2- 2 और 6 मई 2025
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews