एमपी नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) को लेकर DME ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। राउंड-1 को स्थगित कर दिया है। यह कदम एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया और स्टेट काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के बाद उठाया गया है। अब 20 अगस्त को सीट आवंटन परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। जल्द ही संशोधित शेड्यूल जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर डीएमई की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन पोर्टल विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
जो छात्र दूसरे चरण के लिए अपग्रेडेशन का ऑप्शन लेना चाहते हैं या पहले या दूसरे चरण के काउंसलिंग में एडमिशन लेने वाले छात्र मॉप अप राउंड के चरण में राउंड में अपग्रेड का ऑप्शन लेना चाहते हैं, उन्हें 500 रुपये के स्टांप पेपर पर इससे संबंधित शपथ पत्र कॉलेज के अधिष्ठाता या प्रिंसिपल के नाम निष्पादित करने को कहा गया है। इससे संबंधित नोटिस डीएमई ने बुधवार को जारी किया है।
MCC नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण के लिए सीट आवंटन परिणाम 21 अगस्त को घोषित किया जाएगा। छात्रों को आवंटित संस्थानों में 22 से लेकर 31 अगस्त तक रिपोर्ट करना होगा। डेटा का वेरीफिकेशन 1 सितंबर तक होगा। पहले सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त को घोषित होने वाले थे।
स्टेट काउंसलिंग राउंड-1 तारीख
एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक स्टेट काउंसलिंग राउंड-1 प्रक्रिया 13 से लेकर 27 अगस्त तक चलेगी। ज्वाइंग की तारीख तारीख 5 सितंबर है। डेटा का वेरीफिकेशन 6 सितंबर 2026 है।
राउंड-2, 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। 1 अगस्त को जारी शेड्यूल के मुताबिक AIQ काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक चलेंगे। वहीं राउंड-3 के लिए आवेदन 11 सितंबर और स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 28 सितंबर को शुरू हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
202608191403764226





