MP Breaking News

BOB LBO Vacancy : बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक, 7 सितंबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और 7 सितंबर तक चलेंगे। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी....
BOB recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO – JMG/Scale-I) के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (JMG/S-I) में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

Bank Of Baroda LBO Recruitment Details

कुल पद: 2482 (981 पद सामान्य वर्ग, 600 ओबीसी, 358 एससी, 240 एसटी और 303 ईडब्ल्यूएस वर्ग )

राज्यवार पदों का विवरण

  • आंध्रप्रदेश 80
  • अरुणाचल प्रदेश 20
  • असम 40
  • गोवा 21
  • गुजरात 1185
  • जम्मू और कश्मीर 15
  • कर्नाटक 418
  • केरल 49
  • महाराष्ट्र 218
  • मणिपुर 15
  • मिजोरम 15
  • नागालैंड 15
  • ओडिशा 100
  • पंजाब 34
  • सिक्किम 10
  • तमिलनाडु 132
  • तेलंगाना 50
  • त्रिपुरा 08
  • पश्चिम बंगाल 42

​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री। आरबीआई की दूसरी अनुसूची में शामिल किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 वर्ष का ऑफिसर लेवल का कार्य अनुभव (क्लर्क पद का अनुभव मान्य नहीं होगा)। राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) आनी चाहिए

आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। (आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD को नियमानुसार छूट मिलेगी)।

कितनी मिलेगी सैलरी: ​पे-स्केल: 48,480 से 85,920 रुपए प्रति माह (JMG/Scale-I) बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

​आवेदन शुल्क: जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए शुल्क रखा गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम और महिला अभ्यर्थियों को 175 रुपये देना होगा।

  • GEN, OBC और EWS: 850 + पेमेंट गेटवे चार्ज
  • ​SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवार: 175 + पेमेंट गेटवे चार्ज

​चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू आदि चरणों में किया जाएगा।

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 120 अंकों के 120 प्रश्न (बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) में स्थानीय भाषा का टेस्ट (10वीं/12वीं में पढ़ी भाषा वाले अभ्यर्थियों को छूट मिल सकती है)।
  • ​समूह चर्चा / पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन ।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 अगस्त 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026
  • ​शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026

Bank of Baroda LBO Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
BOB LBO Vacancy : बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक, 7 सितंबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News