MP Breaking News

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल FRTA रिजल्ट जारी, 3515 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, 20 से 22 अगस्त तक चुन सकते हैं स्लॉट

SSC CHSL FRTA Result 2026: एसएससी सीएचएसएल 2025 के फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने इस राउंड में 3,515 उम्मीदवारों को प्रोविजनल तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है।
SSC CHSL 2025

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 (SSC CHSL 2025) के लिए फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) का रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है।  फर्स्ट राउंड टेंटेटिव अलोकेशन FRTA (First Round of Tentative Allocation) के तहत आयोग ने 3,515 उम्मीदवारों को प्रोविज़नल रूप से रिकमेंड किया है।

चयन टियर-2 के प्रदर्शन, मेरिट और दिए गए पद/विभाग के प्रेफरेंस (वरीयता) के आधार पर दिए गए हैं। बता दें कि 13,395 उम्मीदवारों ने 19 जून से 25 जून 2026 के बीच अपनी ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस जमा की थी।  एसएससी के नोटिस के अनुसार, 8 उम्मीदवारों के नतीजे रोके गए हैं, 1 उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द और 12 उम्मीदवारों को डिबार किया गया है।

20 से 22 अगस्त तक वेन्यू, तारीख और टाइम स्लॉट चुनें

चयनित उम्मीदवारों को 20 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन विंडो के माध्यम से अपना वेन्यू, तारीख और टाइम स्लॉट चुनना होगा। 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के बीच संबंधित रीजनल ऑफिस में उम्मीदवारों की फिजिकल मौजूदगी अनिवार्य होगी। ​ जो अभ्यर्थी फिजिकल वेरिफिकेशन/स्लाइडिंग में शामिल नहीं होंगे, उन्हें प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा और फाइनल रिजल्ट में विचार नहीं किया जाएगा।

​स्लाइडिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद आयोग फाइनल एलोकेशन रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का संबंधित विभागों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इसे पूरी तरह अंतिम नियुक्ति न मानकर SSC के अगले अपडेट्स पर नज़र रखें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती अभियान के तहत कुल 3,131 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें क्लर्क, लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) जैसे पद शामिल हैं।

बता दें कि एसएससी सीएचएसएल 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से 18 जुलाई 2025 रखी गई थी। टियर-1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। 8 दिसंबर 2025 को आंसर की जारी करने के साथ 8 से 11 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था। टियर-1 का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। अब 17 अगस्त 2026 को FRTA जारी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई फाइनल आंसर की और चयनित व गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंक बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

SSC CHSL FRTA Result

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल FRTA रिजल्ट जारी, 3515 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, 20 से 22 अगस्त तक चुन सकते हैं स्लॉट - MP Breaking News