Hindi News

21 जुलाई से NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत? यहाँ देखें लिस्ट 

Last Updated:
नीट यूजी काउन्सलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी जाती है। 
21 जुलाई से NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत? यहाँ देखें लिस्ट 

AI Generated Image

नीट यूजी काउन्सलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। अब एडमिशन प्रोसेस की बारी है। चॉइस लॉकिंग, सीट आवंटन समेत अन्य तारीखों के लिए साथ-साथ उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजो की जानकारी भी होनी चाहिए। ताकि काउंसलिंग और दाखिले के दौरान कोई परेशानी न हो। बता दें कि ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR) के लिए रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई से शुरू होंगे। इसमें 4 राउन्ड शामिल होंगे।

राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) का आयोजन 4 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। रिजल्ट की घोषणा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को की थी। राजस्थान के महेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in/ पर जाकर स्टेट कोटा और एक्यूआई काउन्सलिंग का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

  • नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड 2025
  • कक्षा बारहवीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • कक्षा दसवीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • भारत सरकार द्वारा जारी की फोटो आइडेंटिफिकेशन कार्ड
  • आवेदन पत्र के दौरान अपलोड की गई पासपोर्ट साइज फोटो
  • पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट
  • प्रोविजनल एलोकेशन लेटर
  • प्रीपेड फीस रिसिप्ट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • फैमिली इनकम प्रमाण पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • करैक्टर सर्टिफिकेट
  • एनआरआई या ओसीआई कैंडिडेट्स को स्पॉन्सर्ड पासपोर्ट की कॉपी, एंबेसी सर्टिफिकेट, स्पॉन्सरशिप का एफिडेविट और रिलेशनशिप एफिडेविट की जरूरत पड़ेगी।
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (स्टेट कोटा काउंसलिंग के लिए)
  • जाति प्रणाम पत्र
  • गैप सर्टिफिकेट
  • एनओसी
  • मेडिकल सर्टिफिकेट

इन बातों का रखें ख्याल 

  •  कक्षा दसवीं की मार्कशीट दी गई जन्म तिथि को सत्यापित कर लें। आधार या अन्य पहचान पत्र से मैच होना चाहिए।
  •  12वीं की मार्कशीट में परीक्षा के लिए योग्यता को भी चेक करें।
  • ध्यान रखें कि आपका आधार, पासपोर्ट और वोटर आई कार्ड अप टू डेट हो। एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी मैच होनी चाहिए।
  • फोटो और हस्ताक्षर साफ-सुथरा होना चाहिए। अधिक पुरानी फोटो अपलोड न करें।
  • एनटीए की गाइडलाइन्स का पालन करें। फोटो और दस्तावेज के साइज़ और फोर्मेट का ख्याल रखें।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

सबसे पहले एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएँ। होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। रोल नम्बर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “Sign in” करें। फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें जरूरी जानकारी दर्ज करें फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें आवेदन पत्र जमा करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews