Hindi News

NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 4 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

Published:
नीट यूजी काउन्सलिंग दूसरा राउन्ड 3 सितंबर से शुरू होने वाला है। संशोधित तारीखों का ऐलान हो चुका है। आइए जानें सीट आवंटन रिजल्ट कब घोषित होगा?
NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 4 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

नीट यूजी काउंसलिंग राउन्ड-2 (NEET UG 2025) की तारीख घोषित हो चुकी है। मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी ने शेड्यूल जारी हो चुका है। 4 सितंबर से दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवार 9 सितंबर तक पंजीकरण कर पाएंगे। चॉइस फिलिंग/लॉकिंग प्रक्रिया 5 से 9 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।

राउन्ड-2 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 10 से 11 सितंबर तक चलेगी। परिणाम 12 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। 13 से 19 सितंबर तक उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल और कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेज सत्यापन 20 से 21 सितंबर 2025 तक होगा। बता दें कि नीट यूजी राउन्ड-1 के लिए आवंटित सीटों को बिना फीस जब्त किए छोड़ने का मौका 3 सितंबर 2025 है।

राउन्ड 3 और 4 का शेड्यूल 

नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड-3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 से 29 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तारीख भी है। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर सीट आवंटन प्रक्रिया चलेगी। 3 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होंगे। 4 से 10 अक्टूबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। 11 से 13 अक्टूबर तक वेरीफिकेशन प्रोसेस जारी रहेगा।

स्ट्रे राउन्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 14 से 16 अक्टूबर तक जारी होंगे। 17 अक्टूबर तक चॉइस लॉकिंग और सीट आवंटन प्रोसेस जारी होगा। 18 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होंगे। 19 अक्टूबर तक 25 अक्टूबर तक कॉलेजों में उम्मीदवार रिपोर्ट कर सकते हैं।

एमपी नीट यूजी स्टेट काउन्सलिंग 

नीट यूजी ऑल इंडिया कोटा/डीम्ड एंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी काउन्सललिंग राउन्ड-2  4 से 12 सितंबर जारी रहेगा। 20 से 21 सितंबर तक वेरीफिकेशन प्रोसेस चलेगा। राउन्ड-3 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। स्ट्रे वैकेंसी के लिए काउन्सलिंग 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी।  वहीं स्टेट काउन्सलिंग दूसरा चरण 10 से 19 सितंबर तक चलेगा। 25 सितंबर ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख है। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राउन्ड-3 काउन्सलिंग प्रक्रिया चलेगी। 14 अक्टूबर ज्वाइंग की अंतिम तिथि है।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूजी मेडिकल के ऑप्शन को चुनें।
  • एमसीसी/स्टेट काउन्सलिंग शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर टाइम टेबल का पीडीएफ़ खुलेगा। जरूरी तारीख चेक करें।
202509011715873107 (1) 202509011617972486
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews