Hindi News

इस दिन जारी होगा NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख, मई में परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीख घोषित हो चुकी है। मई में परीक्षा होने वाली है। इसके बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आइए जानें हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
इस दिन जारी होगा NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख, मई में परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड 

NEET UG 2025: नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड की तारीख भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के घोषित कर दी है। इंफॉरमेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी होंगे। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप 26 अप्रैल तक जारी हो सकता है।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का खास महत्व होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का वेन्यू, समय, तारीख और गाइडलाइंस उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलती। हॉल टिकट में दिए गए समय और स्थान के अलावा अन्य किसी भी परीक्षा केंद्र या स्लॉट में इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनटीए ने इसमें उपलब्ध दिशानिर्देश अच्छे से पढ़ने की सलाह दी है।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

नीट यूजी एडमिट कार्ड  डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। एग्जाम सेंटर पर किसी भी प्रकार का डुप्लिकेट प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसमें कोई भी बदलाव न करने की सलाह एनटीए ने कैंडीडेट्स को दी है। साथ ही इसे सही स्थिति में रखने को भी कहा है। परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड पूरा न होने और आवेदन अधूरे होने पर हॉल टिकट जारी नहीं किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर क्या करें?

यदि उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में विफल होते हैं, तो ऐसी स्थिति में वे neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। हालांकि यह सुविधा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पब्लिक नोटिस में जाकर “NEET UG 2025 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कपद दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews