मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 30 सितंबर को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) सीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के पीडीएफ में उम्मीदवारों का रैंक, कैटेगरी, आवंटित कॉलेज, कोर्स और अन्य जानकारी दी गई है।
एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम प्रोविजनल है। इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। छात्रों को फाइनल रिजल्ट से पहले आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क न करने को कहा गया है। न ही आवंटित सीटों को लेकर कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक “कैंडीडेट्स ग्रीवेंस इंक्वायरी रिड्रेसल सिस्टम” की सुविधा 1 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर जाकर उम्मीदवार परिणाम संबंधित विसंगतियों की जानकारी तुरंत दे सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर यूजी मेडिकल की लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां करंट इवेंट के सेक्शन में जाकर “प्रोविजनल रिजल्ट राउंड 3 यूजी काउंसलिंग 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेग। यहाँ कैटेगरी और रैंक वाइज आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
9 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने का मौका
नीत यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों को अपने आवंटित संस्थानों में एडमिशन पूरा करने के लिए 1 से लेकर 9 अक्टूबर के बीच रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी स्कोरकार्ड, सीट अलॉटमेंट लेटर, 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट और फोटो आईडेंटिटी कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीख
नीट यूजी काउंसलिंग का तीसरा चरण खत्म होने के बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन किया जाएगा। जिसकी संभावित तारीख भी एमसीसी ने घोषित कर दी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 से लेकर 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 15 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा मिलेगी। परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को न 19 से लेकर 26 अक्टूबर तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करने का मौका दिया जाएगा।