नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध नेशनल कोऑर्डिनेटर में से एक है। जो वर्तमान में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के छात्रों के लिए कई पाठ्यक्रम (NIOS Free Courses) ऑफर कर रहा है। जिनकी डेडलाइन नजदीक है। 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इनकी शुरुआत अप्रैल 2026 में ही की गई थी। इस सूची में इंग्लिश, डेटा एंट्री ऑपरेशन, हिंदी, होम साइंस समेत अन्य कोर्स शामिल हैं।
स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है । इस पर उपलब्ध पाठ्यक्रम फ्री में स्टूडेंट और प्रोफेशनल्स ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ती। रजिस्ट्रेशन के बाद ही कोर्स को ज्वाइन किया जा सकता है। इसके बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलता है। जिसके लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें
सर्टिफिकेट के शर्तें लागू
ओए एनआईओएस से कक्षा दसवीं यानी सेकेंडरी पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए लर्नर्स को कम से कम पांच विषयों के लिए एक या दो भाषाओं साथ स्वयं पोर्टल पर एनरोलमेंट करना होगा। कक्षा 12वीं यानी सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रम में पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए छात्रों को स्वयं पोर्टल पर न्यूनतम पांच विषयों जिसमें एक या दो भाषा विषय के साथ एनरोलमेंट करना होगा। साथ ही एनआईओएस में एडमिशन लेना होगा।
कोर्स की लिस्ट देखें
- वोकेशनल: योगा टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम
- वोकेशनल मशरूम प्रोडक्शन
- वोकेशनल पंच-कर्म असिस्टेंट
- वोकेशनल पोल्ट्री फार्मिंग
- वोकेशनल CRM डोमेस्टिक वॉइस
- वोकेशनल कम्युनिटी हेल्थ
- वोकेशनल हेल्थ केयर एंड स्टाइलिंग
- वोकेशनल बेसिक कंप्यूटिंग
- वोकेशनल ब्यूटी थेरेपी
- वोकेशनल बीकीपिंग
- वोकेशनल ऑटोमोटिव सर्विसेज (टेक्नीशियन 4 व्हीलर)
- सीनियर सेकेंडरी बिजनेस स्टडीज
- सीनियर सेकेंडरी फिजिक्स
- सीनियर सेकेंडरी अकाउंटेंसी
- सीनियर सेकेंडरी बायोलॉजी
- सीनियर सेकेंडरी केमिस्ट्री
- सीनियर सेकेंडरी कंप्यूटर साइंस
- सीनियर सेकेंडरी इकोनॉमिक्स
- सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश
- सीनियर सेकेंडरी एनवायरमेंटल साइंस
- सीनियर सेकेंडरी हिंदी
- सीनियर सेकेंडरी हिस्ट्री
- सीनियर सेकेंडरी पेंटिंग
- सीनियर सेकेंडरी साइकोलॉजी
- सीनियर सेकेंडरी संस्कृत
- सीनियर सेकेंडरी सोशियोलॉजी
- सीनियर सेकेंडरी ज्योग्राफी
- सीनियर सेकेंडरी होम साइंस
- सीनियर सेकेंडरी इंट्रोडक्शन टू लॉ
- सीनियर सेकेंडरी लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस
- सीनियर सेकेंडरी मैथमेटिक्स
- सेकेंडरी साइकोलॉजी
- सेकेंडरी संस्कृत
- सेकेंडरी संस्कृत साहित्य
- सेकेंडरी संस्कृत व्याकरण
- सेकेंडरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- सेकेंडरी सोशल साइंस
- सेकेंडरी वेद अध्ययन
- सेकेंडरी अकाउंटेंसी
- सेकेंडरी भारतीय दर्शन
- सेकेंडरी बिजनेस स्टडीज
- सेकेंडरी डेटा एंट्री ऑपरेशन
- सेकेंडरी इकोनॉमिक्स
- सेकेंडरी इंग्लिश
- सेकेंडरी हिंदी
- सेकेंडरी होम साइंस
- सेकेंडरी इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज
- सेकेंडरी मैथ्स
- सेकेंडरी पेंटिंग
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले स्वयं पोर्टल वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
- इसके बाद यदि आप नए यूजर हैं तो जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें ।
- कोर्स कैटलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें। नेशनल कोऑर्डिनेटर के तौर पर एनआईओएस को सेलेक्ट करें।
- स्क्रीन पर पाठ्यक्रमों की सूची नजर आएगी। अपनी पसंद के हिसाब से कोर्स के ऑप्शन को सेलेक्ट और क्लिक करें।
- इसके बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद जॉइन द कोर्स बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ही आप पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर पाएंगे।